Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

कांग्रेस में CM चेहरा कंट्रोवर्सीः कमलनाथ की अरुण यादव से नाराजगी की यह भी वजह

मध्य प्रदेश में कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरा को लेकर कुछ नेताओं की बयानबाजी से शुरू हुई कंट्रोवर्सी में फंसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव से कमलनाथ की नाराजगी की और भी कुछ वजह हैं। कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकाल में कुछ जिम्मेदारियों से यादव ने बचने की कोशिश की है। यह फैसले हाईकमान की जानकारी में भी रहे है। इसी पर आधारित है आज की यह रिपोर्ट।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 92 मेडल के साथ तीसरा स्थान पर कायम

मध्य प्रदेश में 12 दिन से चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अब तक राज्य के खाते में 92 मेडल आ चुके हैं जिनमें 38 गोल्ड मेडल शामिल हैं। 154 मेडल के साथ महाराष्ट्र पदक तालिका में टॉप है तो 117 पदकों के साथ हरियाणा दूसरे नंबर है। मध्य प्रदेश को 12 वें दिन बालक हॉकी वर्ग में गोल्ड लेकिन बालिका वर्ग में कांटे की टक्कर के बावजूद पेनाल्टी शूट में हार की वजह से रजत पदक से संतोष करना पड़ा। आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स का अंतिम दिन है और शाम को समापन समारोह का आयोजन किया गया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश ने हॉकी में गोल्ड मेडल जीता

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में हॉकी का आज फाइनल हुआ जिसमें मध्य प्रदेश को गोल्ड मेडल हासिल हुआ। मध्य प्रदेश की टीम ने उड़ीसा को कांटे के मुकाबले में 3-2 से हराया। इस तरह मध्य प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम को स्वर्ण पदक मिला। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विजेता मध्य प्रदेश पुरुष वर्ग हॉकी टीम को बधाई दी है।

CM चेहरे की कंट्रोवर्सीः JP के दूत बनकर अरुण के घर पहुंचे कुलदीप

मध्य प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे की कंट्रोवर्सी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की बयानबाजी से प्रदेश की सियासत में गर्मागर्मी के माहौल अभी पूरी तरह से शांत नहीं हो पा रहा है। इस बीच आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल के दूत बनाकर सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा अरुण यादव के घर पहुंचे। बंद कमरे में चर्चा के बाद दोनों नेताओं की बॉडीलेंग्वेज से मामला फिलहाल ठंडा होता नजर नहीं आ रहा है।

सीएम ने फिर पूछा किसानों से जुड़े वचन पर सवाल, कांग्रेस को झूठा बताया

कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल किसान के एक और वचन पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और कांग्रेस से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि सहायक कृषि आधारित उद्योग पशुपालन, डेयरी विकास, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी के लाभ के लिए किसानों को प्रोत्साहन देने और रियायती ब्याज दर पर बैंक से पांच साल का ऋण देने का वचन दिया था तो सवा साल में कांग्रेस सरकार ने क्या किया। इसका जवाब कमलनाथ और कांग्रेस दे।

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ परिवार का रोमांचक वीडियो, पर्यटकों ने कैद किया

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है क्योंकि यहां बाघ का एक परिवार स्वच्छंद रूप से विचरण कर रहा है। पर्यटकों की सफारी के आसपास यह परिवार आ जाता है। इन रोमांचक क्षणों को देखने का सौभाग्य पाने वाले पर्यटकों की सांसें कुछ समय के लिए थम सी जाती है लेकिन टाइगर का यह परिवार उन्हें बिना क्षति पहुंचाए अपनी टेरेटरी में चला जाता है। इस परिवार के दर्शन करने वाले पर्यटकों के रोमांचित करने वाले वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वायरल वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं।

CM शिवराज के पहले अब कमलनाथ के सवाल, सिंचित क्षेत्र के वादे पर मांगा जवाब

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा-कांग्रेस के मतदाताओं से किए गए वादों पर अब दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे से रोजाना एक-एक वादे पर जवाब मांग रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह सिलसिला शुरू किया था लेकिन अब सवाल पूछने में कमलनाथ खुद को आगे करने लगे हैं। हालांकि सीएम मीडिया के सामने अपने सवाल करते हैं तो कमलनाथ ट्विटर की चिड़िया से सवालों का संदेश भेजते हैं। आज कमलनाथ ने पहले ही सवाल दाग दिया है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्सः मध्य प्रदेश 73 मेडल के साथ पदक तालिका में तीसरे नंबर

मध्य प्रदेश में हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 11वें दिन पदक तालिका में महाराष्ट्र 133 पदों के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है तो मध्य प्रदेश 73 पदकों के साथ हरियाणा के बाद तीसरे नंबर है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश की महिला और पुरुष दोनों टीमों का फाइनल मुकाबला है जिसमें गोल्ड या सिल्वर में से कोई मेडल पक्का मध्य प्रदेश की झोली में आने वाला है।

कलेक्टर का विकास यात्रा का वायरल वीडियो, शिवराज सरकार का कार्यकाल 25 साल और बताया

इन दिनों मध्य प्रदेश में विकास यात्रा निकाली जा रही है जिसमें सरकार की योजनाओं को बताने के साथ लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है। पन्ना जिले में अमानगंज की विकास यात्रा कार्यक्रम में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयानों से जोड़ते हुए शिवराज सरकार को अगले 25 साल तक शिवराज सरकार का कार्यकाल और रहने का बयान दिया। कलेक्टर के वायरल वीडियो में उनके वक्तव्य को सुने और समझें।

पूर्व मंत्री सज्जन बोले, अरुण यादव खुद पार्टी के बाहर जाने की परिस्थितियां बना रहे

पूर्व मंत्री और कमलनाथ किचन कैबिनेट के महत्वपूर्ण सदस्य सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अरुण यादव खुद ऐसी परिस्थितियां बना रहे हैं कि वे पार्टी से बाहर हो जाएं। चुनाव के पहले किसी को पार्टी से बाहर नहीं किया जाएगा, बाद में फैसले लिए जाएंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today