Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

परिवार में बेटा-बेटी के साथ एक-समान व्यवहार होना चाहिये

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज उज्जैन में म.प्र पाटीदार समाज महिला संगठन के प्रान्तीय महाधिवेशन में कहा कि समाज में अच्छे काम कभी भी निरर्थक नहीं होते हैं। माताएं अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें। अपनी बेटियों को पौष्टिक आहार दें एवं वर्ष में एक बार उनका हीमोग्लोबिन परीक्षण अवश्य करवायें, ताकि आने वाली पीढ़ी कुपोषण की शिकार नहीं हो। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हर परिवार में बेटा-बेटी के साथ एक-समान व्यवहार होना चाहिये। बेटों की तरह बेटियों को भी खूब पढ़ायें और बेटे के समान ही ध्यान भी रखें।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रयास किये जायेंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पिछड़ा वर्ग के लिये राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय आयोग गठित करने और उसे संवैधानिक दर्जा दिलाने का अनुरोध किया जायेगा।

उच्च शिक्षा के लिये बच्चों का मार्गदर्शन करे कोली समाज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोली समाज का आव्हान किया है कि वह अपने बच्चों के लिये एक मार्गदर्शी टीम बनाये ताकि उन्हें उच्च शिक्षा के लिये परामर्श मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोली समाज के सदस्यों में प्रतिभा, ऊर्जा और क्षमता की कमी नहीं है। उन्हें अवसर मिले, तो वे अभूतपूर्व कार्य कर सकते हैं। श्री चौहान ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा समाज के परामर्श और मार्गदर्शन के अनुसार लगायी जायेगी। मुख्यमंत्री आज यहाँ स्थानीय दशहरा मैदान में अखिल भारतीय कोली समाज के प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गये

जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां जिले में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब शोपियां के ज़ैनपोरा इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने का सुराग मिलने

केरल के कई जिलों में कल शाम ओलावृष्टि और आंधी के साथ भारी बारिश हुई

केरल के कई जिलों में कल शाम ओलावृष्टि और आंधी के साथ भारी बारिश हुई। लेकिन आज सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ है।

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ स्थानों पर फिर तेज आंधी-वर्षा की चेतावनी दी है

मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कुछ स्थानों पर फिर तेज आंधी-वर्षा और ओले गिरने की चेतावनी दी है। उत्तरी मैदानी इलाकों में भी आज से बुधवार तक गरज के साथ तूफान और ओलावृष्टि की आशंका व्यक्त की गई है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के बडिगाम इमाम साहिब इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आज तड़के गोलीबारी शुरू हुई। 

करोड़ों के आसामी वर्दीधारी आईपीएस, देशभर में फैली मप्र के अफसरों की संपत्ति

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारियों की एक जनवरी 2018 की स्थिति में अचल संपत्ति का ब्योरा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है जिसमें प्रदेश के 246 आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति के अध्ययन से पता चला कि इनकी देश के हर कोने में संपत्ति फैली है।

नगर निगम सीमा में घोड़े प्रतिबंधित, शादी वाले परेशान

भोपाल के काजी केम्प में एक घोड़े में ग्लैंडर्स बीमारी का पता चलने पर नगर निगम ने निगम सीमा के भीतर घोड़ों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी के इंजन में आग लगी, सवारियों में हड़कंप

छतरपुर जिले के हरपालपुर रेलवे लाईन पर खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में अचानक आग लग गई। हीटिंग स्ट्रोक से इंजन में आग लगी तो ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और ट्रेन रुकते ही यात्री कूद-कूद कर भागे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today