Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

कर्नल राज्‍यवर्द्धन राठौड़ ने आज सूचना और प्रसारण मंत्री का पदभार संभाल लिया है

कर्नल राज्‍यवर्द्धन राठौड़ ने आज सूचना और प्रसारण मंत्री का पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में श्री राठौड़ ने कहा कि मंत्रालय का कार्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में लोगों को अवगत कराना और इन पर आम लोगों की प्रतिक्रिया और राय प्राप्‍त करना है, ताकि योजनाओं में सुधार किया जा सकें।

अटल पेंशन योजना के तीन वर्ष पूरे हुए

अटल पेंशन योजना- एपीवाई, में अंशदाताओं की संख्‍या एक करोड़ से अधिक हो गई है। तीन साल पहले 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस योजना की शुरूआत की थी।

कर्नाटक में सबसे बडी पार्टी बनी भाजपा, 104 सीटें जीतीं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार हैं। सबसे ज्यादा 38 फीसदी वोट लेने के बाद भी कांग्रेस को 78 सीटें हासिल हुई हैं तो 36.2 प्रतिशत वोट लेकर भी भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें ली हैं। वहीं तीसरी मुख्य पार्टी जनता दल सेक्यूलर ने 18.3 फीसदी वोट लेकर 37 सीटों को हासिल किया है। निर्दलीयों ने 3.9 वोट लिए और एक सीट ली है तो बहुजन समाज पार्टी ने 0.3 वोट लेकर एक और केपीजेपी ने 0.2 वोट हासिल करने के बाद एक सीट ली है।

राहतगढ़ में चक्काजाम कर रहे किसानों के बीच पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

राहतगढ़ में मंडी में तुलाई बंद होने के कारण बाहर खड़े सैकड़ों किसानों द्वारा किया जा रहा चक्काजाम में आज नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पहुंचे। सिंह ने मौके से ही कलेक्टर को फोन लगाकर कहा कि किसाना परेशान है उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है?  सिंह ने फोन के बाद एसडीएम के मौके पर पहुंचे पर तुलाई फिर से शुरू होने पर चक्काजाम समाप्त हो गया।

अमृत संदेश के प्रधान संपादक गोविंदलाल वोरा का निधन

अमृत संदेश रायपुर एवं बिलासपुर के प्रधान संपादक गोविंदलाल वोरा का 13 मई की रात्रि में गुरूग्राम स्थित फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय वोरा अविभाजित मध्यप्रदेश और वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठतम पत्रकार थे। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, सांसद मोतीलाल वोरा के अनुज थे।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रालय बदले, पीयूष गोयल वित्त मंत्री बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल मेें कुछ मंत्रियों के प्रभार बदले गए हैं। बीमार चल रहे केंद्रीय वित्त मंत्री का काम रेल मंत्री पीयूष गोयल को सौंपा गया है।

जहरीला पानी पीने से महिला सरपंच सहित 3 लोगों की मौत

रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सेलज देवदा के ग्राम सेलज मईड़ा (फलिया) में जहरीला पानी पीने से सरपंच माया भूरिया सहित एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की मौत एक ही मटके का पानी पीने से होना बताया जा रहा है।

21 अाईपीएस अफसरों के तबादले, 12 जिलों के एसपी बदले

मध्यप्रदेश के 12 जिलों के एसपी के बदलते हुए राज्य शासन ने 23 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर पदस्थ किया है। एससी-एसटी अधिनियम बदलाव को लेकर दो अप्रैल को हुए आंदोलन के दौरान ग्वालियर और चंबल संभागों में हुई हिंसक घटनाओं से प्रभावित ग्वालियर, मुरैना और भिंड जिलों के एसपी बदल दिए गए हैं।

शिकायत निवारण प्रकोष्ठों से रोकी जाएंगी जनहित याचिकायें

राज्य सरकार ने वर्ष 2011 में जारी मुकदमा नीति रद्द कर नई राज्य मुकदमा प्रबंधन नीति जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट में अनेक जनहित याचिकाएं यानि पीआईएल इसलिए लगती हैं क्योंकि संबंधित प्राधिकारी अपने कत्र्तव्यों का पालन नहीं करते या शिकायतों का समाधान नहीं करते हैं। राज्य स्तर, विभाग स्तर और जिला स्तर पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित कर जनहित याचिकाओं की संख्या को कम किया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने दाखिल किया सुनंदा पुष्कर मौत मामले में आरोप पत्र

दिल्‍ली पुलिस ने सुनन्‍दा पुष्‍कर मृत्‍यु मामले में आज आरोप पत्र दाखिल किया। कांग्रेस नेता शशि थरुर की पत्‍नी पुष्‍कर 17 जनवरी 2014 की रात को दिल्‍ली के एक होटल में मृत पाई गई थीं। आरोप पत्र में शशि थरुर पर अपनी पत्‍नी को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। ये आरोप पत्र फारेंसिक साक्ष्‍यों के आधार पर तैयार किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today