राहतगढ़ में चक्काजाम कर रहे किसानों के बीच पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

राहतगढ़ में मंडी में तुलाई बंद होने के कारण बाहर खड़े सैकड़ों किसानों द्वारा किया जा रहा चक्काजाम में आज नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पहुंचे। सिंह ने मौके से ही कलेक्टर को फोन लगाकर कहा कि किसाना परेशान है उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है?  सिंह ने फोन के बाद एसडीएम के मौके पर पहुंचे पर तुलाई फिर से शुरू होने पर चक्काजाम समाप्त हो गया।नेता प्रतिपक्ष जबलपुर से सड़क मार्ग द्वारा भोपाल आ रहे थे। उन्होंने देखा कि सागर जिले के राहतगढ़ में सैकड़ों किसान गेहूं की तुलाई बंद होने पर चक्काजाम कर रहे हैं। सिंह गाड़ी से उतरकर किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने समस्या बताई। सिंह ने तत्काल कलेक्टर सागर को फोन लगाकर किसानों की समस्या से अवगत करवाया। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि गेहूं की तुलाई शुरू की जाएगी। इसके बाद अजय सिंह के कहने पर किसानों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today