Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

अब गौरव तिवारी को लोगों ने भावनात्मक गीत सुनाकर विदाई में रुलाया

चर्चित आईपीएस अधिकारी गौरव तिवारी को छिंदवाड़ा से शासन ने स्थानांतरित कर देवास भेज दिया है और यह आदेश जैसे ही शनिवार की रात को छिंदवाड़ा पहुंचा तो एसपी निवास पर नगर के गणमान्य लोग विदाई देने पहुंचने लगे। एक स्थानीय कलाकार ने जब उनके लिए भावनात्मक गीत गाया तो उनके आंसू आ गए।

सीएम ने मुख्य सचिव और dgp के साथ बैठक ली

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव-DGP और प्रमुख सचिव विधि के साथ बैठक कर महिला अपराध विशेषत बेटियों की सुरक्षा को लेकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को भी जल्दी निराकरण के निर्देश दिए है।

एनसीईआरटी की किताबों में गोधरा कांड की पढ़ाई कांग्रेस की साजिशः झा

एनसीईआरटी की किताब में गोधरा कांड की पढ़ाई को राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को कांग्रेस की साजिश बताया है।

केंद्र अधिकार विवाद पर बुधवार को आएगा बड़ा फैसला

केंद्र अधिकार विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का बुधवार को फैसला आएगा। इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। 5 अगस्त 2016 को दिल्ली HC ने कहा था कि दिल्ली में केंद्र के प्रतिनिधि उपराज्यपाल की मंजूरी से ही फैसले लिए जा सकते हैं। इसे दिल्ली सरकार ने SC में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ बुधवार को सुबह 10:30 बजे फैसला सुनाएगी। इससे पहले दिल्ली HC ने दिल्ली का बॉस उपराज्यपाल को बताया था। इसी फैसले को केजरीवाल सरकार ने SC में चुनौती दी है।

छह नंबर बस स्टाप के पास युवक ने गोली मारी

छह नंबर बस स्टाप स्थित पारुल हॉस्पिटल के पास एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि घटना प्रेम प्रसंग के कारण हुई। रात करीब दस बजे युवक ने गोली मारी और उसे जब तक अस्पताल ले जाया जाता वह दम तोड़ चुका था।

सरल बिजली एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम-2018 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में छोला रोड स्थित दषहरा मैदान में ‘‘सरल बिजली बिल स्कीम‘‘ एवं ‘‘मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम-2018‘‘ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर योजना के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री पारस चन्द्र जैन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग, महापौर आलोक शर्मा, सांसद आलोक संजर, क्षेत्रीय विधायकगण, प्रमुख सचिव ऊर्जा आईसीपी केशरी, प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी डॉ. संजय गोयल सहित बड़ी संख्या में जनता उपस्थित थी।

एक छात्र के नाम पर दो-दो बार लाखों की छात्रवृत्ति निकाली

सरकारी और गैर सरकारी इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के एससी-एसटी और ओबीसी के छात्र-छात्राओं की दो-दो आईडी बनाकर अवैध ढंग से छात्रवृत्ति निकालने का एक मामला सामने आया है। भोपाल के अवधपुरी के मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में हुए इस तरह के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने दस शासकीय और अशासकीय लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला कायम किया है। इनमें मल्होत्रा टेक्निकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के संचालक आदित्य मल्होत्रा, अवनीश मल्होत्रा व प्रेम मोहन मिड्डा, प्राचार्य धीरेंद्र झा, छात्रवृत्ति प्रभारी अभिषेक जैन व तपन शर्मा, पिछड़ा वर्ग तता अल्प संख्यक विभाग के सहायक संचालक सौरभ दाउद व रईस खान, प्रभारी सहायक आयुक्त जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास नरेंद्र अवस्थी और बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की नोडल अधिकारी श्रीमती केसर बाई ठाकुर शामिल हैं।

उत्तराखंड में बारिश और चट्टाने खिसकने से जन-जीवन प्रभावित

उत्तराखंड में बारिश और चट्टाने खिसकने से सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों केदौरान पिथौड़ागढ़ नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत के कुछ स्थानोंपर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका व्‍यक्‍त की है।

एक डॉलर की तुलना में रूपया 22 पैसे मजबूत होकर 68रुपये 58 पैसे पर पहुंच गया

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज एक सौ चौदह अंक बढ़कर 35 हजार तीन सौ 79 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 42 अंक बढ़कर 10 हजार सात सौ केअंक से जरा सा नीचे बंद हुआ।

निर्वाचन आयोग ने आज नागरिकों के लिए मोबाइल एैप सी-विजिल की शुरूआत की है

निर्वाचन आयोग ने आज नागरिकों के लिए मोबाइल एैप सी-विजिल की शुरूआत की है। इससे नागरिकचुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्‍लंघन की जानकारी दे सकेंगे। नई दिल्‍ली में एक समारोहमें मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ओ०पी० रावत ने इस एैप का उदघाटन किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today