Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

जापान में बाढ़ आने और चट्टाने खिसकने से कम से कम 76 लोगों की मौत

जापान में मूसलाधार वर्षा के बाद बाढ़ आने और चट्टाने खिसकने से कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई है। 92 लोग लापता हैं जिनमें से अधिकांश हिरोशिमा क्षेत्र के हैं। लगभग 40 हेलीकॉप्टरों को भी बचाव कार्य में लगाया गयाहै।

उत्‍तरी थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 लड़कों और कोच को बचाने का अभियान आज से

उत्‍तरी थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 लड़कों और उनके फुटबॉल कोच को बचाने का अभियान आज सुबह से जारी है। 13 अंतर्राष्‍ट्रीय गोताखोर और थाईलैंड नौसेना के पांच विशेष बचावकर्मीइस अभियान में शामिल है। सभी 13 लोगों को गुफा से निकालने में चार से पांच दिन लगसकते हैं।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एमएम जैकब का निधन

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और मेघालय के पूर्व राज्‍यपाल एम.एम. जैकब काआज कोट्टायम के निकट पाला के एक निजी अस्‍पताल में निधन हो गया। वे केंद्रीयमंत्री भी रहे और अस्‍सी के दशक में उन्‍होंने राज्‍यसभा के उप-सभापति के रूप मेंभी कार्य किया। उनका अंतिम संस्‍कार कल किया जाएगा।

विधायक कटारे के खिलाफ अब धमकाने का प्रकरण

पूर्व नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के पुत्र और अटेर विधायक हेमंत कटारे के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। दुष्कृत्य के मामले में फंसने के बाद भाजपा नेताओं के कथित ष़ड़यंत्र से बाहर आने के बाद अब अपने किराएदार को धमकाने का मामले में फंस गए हैं। आईएसबीटी में उनके भवन में किराएदार डॉ. जेपी पालीवाल ने अपने हॉस्पिटल में आकर धमकाने का आरोप लगाया है। इस मामले में कटारे सहित 25 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

धाराएं बढ़ाई जाएं_पालीवाल

डा. पालीवाल ने पुलिस से आग्रह किया है कि उन्हें और उनके स्टाफ को बंधक बनाने, डरा धमकाकर व अडीबाजी कर उनसे जबरन 2.11 करोड़ की मांग करने पर धाराएं बढ़ाई जाएं।

मोदी बोले- कांग्रेस को लोग ‘बेलगाड़ी’ कहने लगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एकदिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंच गए हैं. यहां वह अमरूदों के बाग में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम  के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से संवाद करने पहुंचे हैं. पीएम मोदी अभी तक सोशल मीडिया और रेडियो के जरिए लाभार्थियों से संवाद करते रहे हैं, ये पहला मौका है जब वह सीधे उन्हें संबोधित कर रहे हैं.

10वीं की छात्रा से प्रिंसिपल समेत 19 पर दुष्कर्म का आरोप, 6 गिरफ्तार

बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ में एक प्राइवेट स्कूल में 10वीं की छात्रा से स्कूल प्रिंसिपल समेत 19 द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। शनिवार को डीएसपी एके सिंह ने घटना के बारे में बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

निर्भया गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर 9 को फ़ैसला

निर्भया गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर सोमवार 9 जुलाई को फ़ैसला सुनाएगा। 4 मई को 16 दिसंबर निर्भया गैंगरेप मामले में सुप्रीम कोर्ट दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था।

दुराचारी को मृत्यु पर्यंत तक कारावास

शहडोल में 4 साल की बच्ची के साथ दुराचार के आरोपी शेख गुलफाम उर्फ छोटू उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 पाली रोड सोहागपुर को जीवन पर्यंत आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत विशेष न्यायाधीश अनुज कुमार मित्तल मैं शनिवार को यह निर्णय पारित किया है।

कांग्रेस की 85 पदाधिकारियों की सूची जारी, आठ जिलों के नौ अध्यक्ष नियुक्त

मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार को भोपाल पहंचे लेकिन पीसीसी नहीं पहुंचे। कमलनाथ के आने के बाद एआईसीसी पदाधिकारियों ने तुरत फुरत आदेश जारी कर दिए हैं। शहरों से लगे कस्बों या गांव में छुट्टी के दावा करने वाली सरकार व भाजपा से मुकाबला करने के लिए अब कमलनाथ की 95 पदाधिकारी संगठन में रहेंगे। वहीं, आठ जिलों के नौ अध्यक्षों तो पीसीसी ने 18 जिलों में 43 कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

पुलिस का खुफिया तंत्र ध्वस्त, सीएम हाउस के दरवाजे पर महिलाओं का धरना

पुलिस का खुफिया तंत्र एकबार फिर तार-तार होता दिखाई दिया। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की महिलाएं प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध पर विरोध जताने के लिए सीएम हाउस के मुख्य द्वार तक पहुंच गए। इसकी भनक न तो पुलिस मुख्यालय की खुफिया विंग को लगी और न ही जिले के पुलिस अधिकारियों या स्थानीय पुलिस थाने के स्टाफ को। जब महिलाएं श्रृंखला बनाकर सीएम हाउस के मुख्य द्वार पर बैठ गईं तब पुलिस अलर्ट हुई।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today