Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

दक्षिण अफ्रीका में इस सप्‍ताह नेल्‍सन मंडेला की सौ वीं जयंती

दक्षिण अफ्रीका में इस सप्‍ताह नेल्‍सन मंडेला की एक सौवीं जयंती मनाई जा रही है। दुनिया भर में 18 जुलाई को नेल्‍सन मंडेला का जन्‍मदिन मनाया जाता है। नेल्‍सन मंडेला फाउंडेशन ने इस वर्ष लोगों से मंडेला के सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हए बदलाव लाने का आह्वान किया है। पूर्व अमरीकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा मंगलवार को जोहान्‍सबर्ग में जयंती समारोह में उद्घाटन भाषण देंगे। नेल्‍सन मंडेला का 2013 में निधन हो गया था।

10 वर्षों के दौरान संस्‍कृत बोलने वालों की संख्‍या में दस हजार की वृद्धि

2011 की अब तक की जनगणना के आंकड़ों से पता चलता है कि 10 वर्षों के दौरान संस्‍कृत बोलने वालों की संख्‍या में दस हजार लोगों की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 71 प्रतिशत की है। आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि देश में अधिकांश लोग हिन्‍दी बोलते हैं, जिसके बाद बांग्‍ला का स्‍थान है

भारत की छह महिलाओं सहित 13 मुक्‍केबाज यूथ टूर्नामेंट के फाइनल में

भारत की छह महिलाओं सहित 13 मुक्‍केबाज सर्बिया में खेले जा रहे गोल्‍डन गल्‍व्‍स ऑफ वोज्वोदीना यूथ टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। महिलाओं में मौजूदा युवा विश्‍व विजेता ज्‍योति गुलिया भी शामिल हैं। उन्‍होंने सेमीफाइनल में रूस की लियूबोव माकिवा को 5-शून्‍य से हरा दिया।

भगवान जगन्‍नाथ रथयात्रा सवेरे फिर शुरू हुई और गुंडीचा मंदिर पहुंची

भगवान जगन्‍नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की विश्‍व प्रसिद्ध रथयात्रा के दर्शनों के लिए पवित्र नगरी पुरी में आज बहुत बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। भगवान जगन्‍नाथ के नन्‍दीघोष रथ को शाम हो जाने पर कल रोक दिया गया था, जिसके बाद रथयात्रा आज सवेरे फिर शुरू हुई और गुंडीचा मंदिर तक पहुंच गयी।

महाराष्‍ट्र में त्‍वरित सड़क विकास कार्यक्रम से नागपुर की खूबसूरती बढ़ी

महाराष्‍ट्र में त्‍वरित सड़क विकास कार्यक्रम के लागू होने के बाद से नागपुर शहर की खूबसूरती बढ़ रही है। इस परियोजना का उद्देश्‍य आवाजाही की बेहतर सुविधा के लिए सड़कों का विकास करना और सड़कों को बेहतर बनाना है।

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में माओवादियों के हमले में दो सुरक्षाकर्मी शहीद

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज सुबह माओवादी हमले में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और एक घायल हो गया।  माओवादियों ने प्रतापपुर इलाके में मह्ला जंगल में सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ के दल पर घात लगाकर हमला किया। घायल जवान को हेलीकॉप्‍टर से उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।

महाराजा-धनपति नहीं बना सकते सरकार:ऊर्जा मंत्री

मप्र सरकार के ऊर्जा मंत्री पारस जैन कहा है कि कांग्रेस नेताओं का नाम लिए बिना टिप्पणी की कि सरकार दो महाराजा और एक धनपति नहीं बना सकता है। सरकार किसान पुत्र ही बनाएगा। जैन ने यह बात उज्जैन में जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कही है।

इंदौर में पकड़ाया अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोनोग्राफी ऑक्शन ग्रुप का सदस्य

अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोनोग्राफी ऑक्शन ग्रुप के ग्रुपो डे लिलियो के एक सदस्य को धार जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम गोगांवा का विनोद बघेल को इंदौर की सायबर पुलिस ने गिरफ्तार किया।

चार लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 14 जुलाई को चार लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। मनोनीत होने वालों में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, लेखक और टीवी चैनलों पर संघ और बीजेपी की पैरवी करने वाले डॉ. राकेश सिन्हा, मशहूर मूर्तिकार-शिल्पकार पद्म विभूषण रघुनाथ महापात्रा, मशहूर शास्त्रीय नृत्यांगना सोनल मान सिंह और उत्तर प्रदेश से बीजेपी के पूर्व दलित सांसद और किसान नेता राम सकल सिंह शामिल हैं।

राव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यभार सम्हाला

भोपाल, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री वी एल कांताराव ने आज पूर्वान्ह 12 बजे निर्वाचन सदन पहुंचकर नया कार्यभार सम्हाला । कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की । अवकाश होने के बावजूद श्री कांताराव शाम तक कार्यस्थल पर मौजूद रहे ।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today