Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

कांग्रेस की छानबीन समिति के सामने हंगामा, राजीव सिंह पर पक्षपात के आरोप

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो दिन से एआईसीसी की छानबीन समिति विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में एक-एक नेता से मिलकर जानने का प्रयास कर रही है लेकिन उनसे मिलाने की जिम्मेदारी संभालने वाले पीसीसी महामंत्री प्रशासन राजीव सिंह पर ही लोगों ने पक्षपात का आरोप लगा दिया। इससे यह हालात बने की छानबीन समिति के सामने ही हंगामा होने लगा और फिर समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने हॉल से निकलकर मामला शांत कराया। बाद में मिस्त्री ने सामूहिक रूप से लोगों से मुलाकात की।

किन्नरों के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज

मंगलवारा थाना क्षेत्र में दो किन्नरों ने अपने पांच किन्नर साथियों के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला पंजबद्ध कराया है। इन लोगों ने पुलिस शिकायत कर कहा है कि उन्हें चार दिन तक आरोपियों ने बंद रखा और लगातार अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

फोटो जनर्लिस्ट अबरार खान लापता, पुलिस में रिपोर्ट

भोपाल के जाने माने फोटो जनर्लिस्ट और जागरण पत्र समूह के भोपाल के नवदुनिया संस्करण में फोटोग्राफर अबरार खान अच्छा दो दिन से बिना बताए कहीं चले गए और फिर आज तक नहीं लौटे हैं। खान के परिजनों ने तलाश के बाद अशोका गार्डन पुलिस थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट लिखा दी है।

कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने महिला नेता के सामने बताया वैश्या का अर्थ

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सुंदरलाल तिवारी ने पीसीसी की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा और महिला पत्रकारों के सामने शब्द कोष में से वैश्या का शाब्दिक अर्थ बताया और धार्मिक अर्थ भी। उन्होंने इसकी व्याख्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बार-बार वैश्या शब्द को बोलते रहे और शाहनी के शब्दकोष का हवाला देते रहे।

कोफी अन्नान का निधन

संयुक्त राष्ट्र के भूतपूर्व महासचिव कोफी अन्नान का शनिवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उन्हें सर्वश्रेष्ठ मानवीय कामों के लिए नोबेल पुरस्कार भी मिला था।

तीसरे टेस्ट में विराट और रहाणे ने सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया

भारत-इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरिज के तीसरे मैच में भारत की अच्छी शुरुआत के बाद टीम के लड़खड़ा जाने पर फिर कप्तान विराट कोहली ने सहारा दिया। वे नवर्स नाइटी का शिकार हुए और 97 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए। बारतीय टीम की तरफ से 291 टेस्ट खिलाड़ी के रूप में ऋषभ पंत ने केरियर की शुरुआत की।

रिटर्निंग ऑफिसर बनने 587 अधिकारियों ने दी परीक्षा

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में 5 संभागीय मुख्यालयों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा और जबलपुर में 18 अगस्त को प्रशिक्षण उपरांत मूल्यांकन के लिए परीक्षा आयोजित की गयी। पाँच केन्द्रों पर हुई परीक्षा में 587 अधिकारी सम्मिलित हुए। परीक्षा में पास होने के उपरांत इन ऑफिसरों को विधानसभा सभा निर्वाचन में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया जायेगा।

`अटल` स्मृति में भव्य स्मारक और स्मृति वन बनाये जायेंगे

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये राज्य सरकार ने कई निर्णय लिये हैं। भोपाल और ग्वालियर में स्वर्गीय अटल जी की स्मृति में भव्य स्मारक बनाये जायेंगे। ग्वालियर के गोरखी के जिस विद्यालय में स्वर्गीय वाजपेयी कक्षा 6 से 8 तक पढ़े थे उसे उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इसमें स्मार्ट क्लास, प्लेनेटोरियम और म्यूजियम बनाया जायेगा, साथ ही स्वर्गीय अटल जी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।

कर्नाटक में सेना को बचाव और राहत कार्य में लगाया

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री एच.डी. कुमारस्‍वामी ने आज बंगलुरू में उच्‍चस्‍तरीय बैठक कर राज्‍य में बाढ़ की स्थिति और राहत उपायों की समीक्षा की। बाद में उन्‍होंने बताया कि बाढ़ से कोडागू में छह लोग मारे गए हैं और ग्‍यारह हजार से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों से क्षतिग्रस्‍त सड़कों की मरम्‍मत करने को कहा है।

18वें एशियाई खेल आज से इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में शुरू

18वें एशियाई खेल आज से इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में शुरू हो रहे हैं। उद्घाटन समारोह जकार्ता के गैलोरा बंग कार्नो स्‍टेडियम में भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today