Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

इंदौर में जुटे कांग्रेस के राजीव के सिपाही

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, आईटी एवं सोशल मीडिया सेल का इंदौर-उज्जैन संभाग की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला में दोनों सम्भाग के 16 जिलों के 500 से ज्यादा आईटी एवम सोशल मीडिया सेल के पदाधिकारी शामिल हुए।

उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों केदौरान भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। राज्‍य में एकलाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं।  पिछले24 घंटों के दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है और दो सौ सेअधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।

बिजली सप्लाई और बिलिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई. सी.पी.केशरी ने आज जबलपुर में एम.पी. पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी, पूर्व क्षेत्र वितरण कम्पनी, पॉवर ट्रांमिशन कम्पनी और पॉवर जनरेटिंग कम्पनी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बिजली अभियंता प्रदेश में बिजली की सही बिलिंग और बिजली सप्लाई पर विशेष ध्यान दें। सरल बिजली बिल स्कीम में हितग्राहियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिये व्यापक मुहिम चलाई जाये। श्री केशरी ने छिन्दवाड़ा के पातालकोट में बिजली पहुँचाने के कार्य की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. शर्मा को किया नमन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. शंकरदयाल शर्मा को 100वे जन्मदिवस पर नमन किया। उनकी रेत घाट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आज श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. शर्मा का जन्म शताब्दी वर्ष पूरी श्रद्धा और आदर के साथ मनाया जायेगा। राज्य शासन प्रेरणा के कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इसके लिये समिति का गठन किया जायेगा। समिति कार्यक्रमों का निर्धारण करेगी। इस अवसर पर महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह भी मौजूद थे।

भारतीय तटरक्षक बल का जहाज 65 टन राहत सामग्री लेकर मुंबई से केरल रवाना

भारतीय तटरक्षक बल का एक पोत केरल मेंबाढ़ पीडितों के लिए 65 टन राहत सामग्री लेकर आज सुबह मुंबई से रवाना हुआ। ‘संकल्‍प’ नाम के इस पोत पर गैर-सरकारी संगठनों के प्रयास से एकत्रकी गई वस्‍तुएं तथा महाराष्‍ट्र सरकार द्वारा दी गई राहत सामग्री है। इस पोत के कलकोच्चि पहुंचने की संभावना है।

इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में भारत ने पहला पदक

इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों में भारत ने पहला पदक जीत लिया है। दस मीटर एयर राइफल मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा के फाइनल में रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला की जोड़ी ने चार सौ 29 दशमलव नौ अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। दस मीटर एयर पिस्‍टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में मनु भाकर और अभिषेक वर्मा की जोड़ी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी।

पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान ने 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा की

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने 21 सदस्‍यीय मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी है, जिनमें से अधिकतर परवेज मुशर्रफ सरकार में महत्‍वपूर्ण पदों पर आसीन थे। तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रवक्‍ता फव्‍वाद चौधरी ने बताया है कि 21 सदस्‍यों में से 16 मंत्री होंगे और शेष प्रधानमंत्री के सलाहकार होंगे। चौधरी के ट्वीट के अनुसार मंत्रिमंडल की सूची में शामिल शाह महमूद कुरैशी विदेश मंत्री बनाये गये हैं।

जद-यु ने पार्टी के राज्य महासचिव राजीव राउत को निष्कासित किया

जनता दल-युनाइटेड ने बिहार में मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में यौन उत्पीड़न मामले में शामिल होने के आरोपों के बाद पार्टी के राज्य महासचिव राजीव राउत को निष्कासित कर दिया गया है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में एक सशस्‍त्र अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के समीप जबर्दस्‍त गोलीबारी के दौरान एक सशस्‍त्र अज्ञात आतंकवादी मारा गया।  आज तड़के बारामूला जिले के उड़ी सेक्‍टर में नियंत्रण रेखा के समीप कस्‍तूरी नार में घुसपैठ की रोकथाम करने वाले दस्‍ते ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। क्षेत्र में सशस्‍त्र घुसपैठ का पता लगाने के लिए अभियान जारी है।

दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा नदी में विसिर्जत कर दी गई हैं।  हर की पौढ़ी  पर विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन की रस्म में श्री वाजपेयी के परिजनों के अलावा अन्‍य नेता भी उपस्थित थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today