Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

अफगानिस्तान में आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट के प्रमुख को सुरक्षा बलों ने मारा

अफगानिस्‍तान में आतंकवादी गुट इस्‍लामिक स्‍टेट के प्रमुख अबु साद इरहबी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। नंगरहार प्रांत में इस्‍लामिक स्‍टेट के ठिकाने पर सुरक्षाबलों की हवाई कार्रवाई में उसकी मौत हुई।

सुषमा स्वराज हनोई में तीसरे हिन्द महासागर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज आज वियतनाम में हनोई में तीसरे हिन्‍द महासागर सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगी। वे दो देशों- वियतनाम और कम्‍बोडिया की पांच दिन की यात्रा के पहले चरण में कल रात हनोई पहुंचीं।

प्रधानमंत्री का बाढ़ग्रस्त केरल को और केन्द्रीय सहायता देने का आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम को आश्वासन दिया है कि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित राज्य को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से और अधिक केंद्रीय सहायता दी जाएगी।  केंद्र ने केरल के लिए जो छह सौ करोड़ रुपए की राशि जारी की है वह राज्य के पीड़ित लोगों को शुरुआती राहत देने के लिए अग्रिम सहायता है।

आप प्रदेश अध्यक्ष ने एमएएनआईटी झुग्गी बस्ती में मनाया रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा की एमएसिटी झुग्गी बस्ती में पहुंचे और यहां उन्होंने महिलाओं से राखी बंधवाई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं और परेशानियों को सामने रखा। महिलाओं ने मोहल्ले में व्याप्त राशन की समस्याओं के बारे में बताया। अग्रवाल ने सभी माताओं-बहनों को आश्वस्त किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सभी को पर्याप्त राशन मिलेगा और पूरे महीने भर मिलेगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह को रक्षा सूत्र बांधकर पर्व की बधाई और शुभकामनायें दी। राज्यपाल श्रीमती पटेल आज मुख्यमंत्री निवास पहुँची। राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने सपत्निक स्वागत और अभिनंदन किया।  

‘पहचान बचाओ यात्रा’ निकाले कांग्रेस

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कांग्रेस की यात्राओं को लेकर कहा है कि कांग्रेस को तो अब अपनी पार्टी के वजूद को ही बचाने के लिए “पहचान बचाओ यात्रा” निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के नेता जिस तरह से अपने-अपने वजूद को बचाने के लिए यात्राओं का सहारा ले रहे हैं और फिर भी कोई छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं,उससे तो बेहतर होगा कि सब मिलकर कांग्रेस को बचाने के लिए पहचान बचाओ यात्राएं निकालें,ऐसा ना हो कि आने वाले समय में कांग्रेस के गिरते जनाधार के कारण पार्टी का अस्तित्व खतरे में आ जाये।

बाइक-मिनी ट्रक में टक्कर, चार की मौत

सिवनी के पास मंडला घंसौर रोड़ पर सडक दुर्घटना में 4 की मौत हो गई। एक्सीडेंट मोटरसाइकिल और अज्ञात ट्रक की टक्कर से हुई। एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई। डुंगरिया गांव से घटना गांव जा रहा था परिवार मृतक वालों में 1 महिला 1 परुष 2 बच्चे शामिल पुलिस मौके पर पहुची ।

भाजपा नेता को थप्पड़ मारने पर विधायक उमंग के खिलाफ एफआईआर

धार जिले के टांडा क्षेत्र से जहाँ पर गंधवानी क्षेत्र के विधायक उमंग सिगार का वीडियो सोशियल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे विधयाक की दादागिरी दिखाई दे रही है। विधयाक उमंग सिंगार जो कि भाजपा सांसद सावित्री ठाकुर के सामने भाजपा के व्यापारिक प्रकोष्ट के अध्यक्ष प्रदीप गादिया को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। मामला मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में टांडा के ग्राम बड़दा में 5 वर्षीय बालिका की करंट लगने से हुई मौत से जुड़ा है। इस प्रकरण में पुलिस ने सिंगार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

मोदी ने अमरीकी सांसद जॉन मैककेन के निधन पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीकी सांसद जॉन मैककेन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा कि भारत की जनता अपने एक मित्र के निधन से बेहद दु:खी है। 81 वर्षीय सिनेटर का कल रात निधन हो गया था।

कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर अल-बद्र गुट के चार आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में आज सुबह कुपवाड़ा जिले के कालारूस इलाके से अल-बद्र संगठन के चार आतंकवादी गिरफ्तार किए गए।  ये आतंकवादी हाल ही में अल-बद्र गुट में शामिल हुए थे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today