-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
‘पहचान बचाओ यात्रा’ निकाले कांग्रेस
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कांग्रेस की यात्राओं को लेकर कहा है कि कांग्रेस को तो अब अपनी पार्टी के वजूद को ही बचाने के लिए “पहचान बचाओ यात्रा” निकालनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के नेता जिस तरह से अपने-अपने वजूद को बचाने के लिए यात्राओं का सहारा ले रहे हैं और फिर भी कोई छाप नहीं छोड़ पा रहे हैं,उससे तो बेहतर होगा कि सब मिलकर कांग्रेस को बचाने के लिए पहचान बचाओ यात्राएं निकालें,ऐसा ना हो कि आने वाले समय में कांग्रेस के गिरते जनाधार के कारण पार्टी का अस्तित्व खतरे में आ जाये।प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी ने कहा है कि कांग्रेस ने महिला अपराधों को लेकर न्याय यात्रा की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें यह भी मालूम होना चाहिए कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। यही कारण है कि महिलाओं, बच्चियों के साथ अपराध करने वालों को 5 दिन में फांसी के फंदे पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपसी समन्वय बनाने के लिए समन्वय यात्रा भी निकाल रही है। कांग्रेस के नेताओं को पहले आपस में और परिवार से समन्वय बनाने की जरूरत है उसके बाद अपने कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने के लिए प्रयास होना चाहिए। किसानों को लेकर कांग्रेस कलश यात्रा लेकर निकली थी, लेकिन प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए निकाली गई इस कलश यात्रा को कार्यकर्ता भी तलाश रहे हैं। राहुल कोठारी ने कहा कि जिस पार्टी ने देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई वह पार्टी संविधान बचाने के लिए भी यात्रा पर निकली थी।
कांग्रेस भाजपा सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा के पीछे-पीछे पोल खोल, जन-जागरण यात्रा लेकर चल रही थी लेकिन उसे ढ़ोल बजाने वाले भी नसीब नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर प्रगतिशील राज्य बना दिया है। इसके कारण कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी हो गई है। अब कांग्रेस के नेता यात्राओं के जरिए अपनी-अपनी उपस्थिति दिखाने का असफल प्रयास कर रहे हैं जिसका प्रदेश की जनता माकूल जवाब देगी।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, congress, mp india, police, politics




Leave a Reply