Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

मोदी जी ईमानदार हैं तो बताएं राफेल सौदे का सच: राहुल गांधी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर पिछले साढ़े चार साल में इस देश के 82 हजार करोड़ का घोटाला माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चैकसी और अनिल अंबानी के जरिए किया है। गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती हुई कीमत पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपीए के समय पर सिर पर आसमान उठाने वाले लोग आज 90 रुपए पे पेट्रोल का भाव हो जाने पर मौन हैं उन्होंने मोदी को चुनौती दी कि अगर वे ईमानदार हैं तो देश को जवाब दें कि राफेल को कान्ट्रैक्ट हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दिया यह जवाब दें । 56 इंच सीने वाले मोदी जी को यह भी जवाब देना चाहिए कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत सरकार ने ही अंबानी को क्यों राफेल हवाई जहाज का कान्टैक्ट देने को कहा था। सच क्या है मोदी जी बताएं नहीं तो देश यही मानेगा कि चैकीदार चोर है। श्री राहुल गांधी आज विंध्य दौरे के दूसरे दिन रीवा, लालगांव, त्योंथर और बेकुंठपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

पुष्षराज सिंह कांग्रेस मे शामिल

पूर्व मंत्री रीवा महाराजा पुष्षराज सिंह कांग्रेस मे शामिल, राहुल गांधी के हाथों ग्रहण की सदस्यता, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने दिलाई सदस्यता।

जो मेड इन अमेठी नहीं बना सके, वो मेड इन चित्रकूट की बातें करते हैं:चौहान

कांग्रेस ने देश पर कई दशकों तक राज किया है। कांग्रेस के जो नेता इतने सालों में मेड इन अमेठी नाम से कोई उत्पाद नहीं बनवा सके, उसी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अब मध्यप्रदेश आकर मेड इन चित्रकूट और मेड इन मध्यप्रदेश की बातें कर रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुक्रवार को रायसेन जिले के बरेली में आयोजित सभा में कही। मुख्यमंत्री ने यहां कई सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

हर उम्र की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की अनुमति

उच्चतम न्यायालय ने केरल में सबरीमाला के अयप्पा मंदिर में हर उम्र की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दे दी है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने बहुमत से अपने फैसले में कहा कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी स्त्री-पुरूष के बीच भेदभाव है और इससे हिंदू महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन होता है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने विकसित किया मोबाइल गवर्नेंस प्लेटफार्म एम-शिक्षामित्र

राज्य में इंटरनेट-युक्त स्मार्टफोन की सहज उपलब्धता को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाओं और सेवाओं को चरणबद्ध रूप से एप के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिये एन.आई.सी. के सहयोग से एम-शिक्षामित्र एप को एम गवर्नेंस प्लेटफार्म के रूप में विकसित किया है। एप के माध्यम से सभी उपयोगकर्ताओं को स्टेक हॉल्डर्स, अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षकों को विभाग से संबंधित सेवाएं और सुविधाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध करवायी गयी हैं।

शासकीय महाविद्यालयों में 11 अक्टूबर से योग प्रशिक्षण शिविर

प्रदेश के 20 शासकीय महाविद्यालयों में 11 अक्टूबर 2018 से 25 मार्च 2019 के दौरान योग प्रशिक्षण शिविर लगाये जायेंगे। प्रशिक्षण में प्रत्येक महाविद्यालय के विद्यार्थी, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी भाग ले सकेंगे। शिविरों में समीप के महाविद्यालयों के विद्यार्थी भी प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं।

शहीद भगत सिंह की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजली दी है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि शहीद भगत सिंह की वीरता से लाखों देशवासी प्रेरित होते रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों के साथ वे भी भारत की स्वाधीनता में शहीद भगत सिंह के साहसिक कार्यों का स्मरण कर रहे हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक का एक और वीडियो जारी

सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में वर्ष 2016 में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का एक और वीडियो जारी किया है। कार्रवाई के दौरान यह वीडियो मानवरहित विमान और थर्मल इमेजिंग के जरिए बनाया गया था, जिसमें आतंकियों के एक ठिकाने को नष्ट करते हुए दिखाया गया है।

हिज़बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मारा

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकरोधी अभियानों में हिज़बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने अनन्तनाग जिले के काज़ीगुंड इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर कल सवेरे से ही घेराबंदी शुरू कर दी थी। इस कार्रवाई के दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। एक अन्य मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बड़गाम जिले में दो आतंकियों को मार गिराया।

आज से देश भर में पराक्रम पर्व मनाया जाएगा

भारतीय सशस्‍त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को प्रदर्शित करने के लिए आज से रविवार तक देश-भर में पराक्रम पर्व मनाया जाएगा। मुख्‍य कार्यक्रम नई दिल्‍ली के इंडिया गेट पर आयोजित किया जाएगा। देश के 51 शहरों में 53 स्‍थानों पर भी समारोह आयोजित किए जाएंगे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today