अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन

अमेरिका के साथ भारत की ट्रेड डील से किसानों पर विपरीत असर पड़ेगा जिसके खिलाफ किसान संगठनों के साथ कांग्रेस किसान सम्मेलन कर आंदोलन की तैयारी शुरू करने जा रही है। किसान More »

RAJAY SABHA की जून में एक INC व दो BJP की रिक्त हो रही सीटों के लिए INC में एक अनार सौ बीमार

राज्यसभा की 72 सीटे रिक्त हो रही हैं जिनमें से मध्य प्रदेश से तीन सीटें जून में रिक्त हो रही हैं। भाजपा की दो और कांग्रेस के खाते वाली एक सीट है। More »

Madhya Pradesh की बिजली कंपनी के Smart Meter लगे, मगर उपभोक्ता अब ऐसे हो रहे परेशान

मध्य प्रदेश की मध्य क्षेत्र की बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने में इतनी जल्दबाजी की कि अब उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली कंपनी ने जो दावे More »

जनसंपर्क विभाग में प्रयोग सफल नहीं रहे तो दो साल में मनीष सिंह की वापसी

मध्य प्रदेश में सरकार की छवि को निखारने की जिम्मेदारी संभालने वाले मुख्यमंत्री के अंतर्गत आने वाले जनसंपर्क विभाग में दो साल में चार बदलाव किए गए हैं और इस अवधि में More »

Talent Hunt की चयन समिति में Yova कांग्रेस अध्यक्ष नहीं, पांच MLAs सहित 11 सदस्यों की Team करेगी चुनाव

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर के लिए ऐसे टैलेंट का चयन करने जा रही है जो लेखन, कविता पाठ, शायरी, गायकी जैसी विधाओं में पारंगत हों। इस टैलेंट हंट की चयन समिति में More »

बांधों के गेट खुलने पर ग्रामीणों को करें सूचित : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि वर्षा काल में प्रदेश में कहीं भी जन हानि न हो, इसके लिए सभी कलेक्टर्स अपने नेतृत्व में जिलों में प्रशासनिक अमले को दायित्व सौंपे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करे। संबंधित अमला चैतन्य रहे और घटना-दुर्घटना के पूर्व आम जनता को आगाह भी किया जाए। अतिवर्षा या बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए समन्वय में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। लोगों की जीवन रक्षा के लिए कहीं सेना की जरूरत हो तो कलेक्टर्स समय पर बताएं।

मुख्यमंत्री यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर दी बधाई, वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवेदनशीलता जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश सर्वाधिक बाघ वाला प्रदेश है। प्रदेश में बाघों की आबादी बढ़कर 785 पहुँच गई है। यह प्रदेश के लिये गर्व की बात है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

पेरिस ओलिपिंक में भारत का शूटिंग से पदक का खाता खुला, मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता

पेरिस ओलिपिंक 2024 में भारत का रविवार को पदक तालिका में नाम दर्ज हो गया। शूटिंग में महिला शूटर मनु भाकर ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने इवेंट में जीत से शुरुआत की। पढ़िये रिपोर्ट।

सड़क बनाने के काम में 20 लाख की रिश्वत, 10 लाख लेते अधीक्षण यंत्री पकड़ाया

मध्य प्रदेश में सड़कों की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है लेकिन इंजीनियर इन्हें बनाने वालों से रिश्वत लेने से नहीं चूक रहे हैं। बैतूल जिले की आठ सड़कों को बनाने का जिस व्यक्ति के पास काम था, उससे पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण यंत्री ने 20 लाख की रिश्वत मांगी और 10 लाख रुपए लेते हुए पकड़ाया। पढ़िये रिपोर्ट।

भोपाल के नवाब शासन में बेगमों के राज के बाद अब इस रियासत क्षेत्र में बाघिनों का दबदबा, पांच टाइग्रेस की टेरिटरी बनी भोपाल रियासत

नवाब शासनकाल में भोपाल में बेगमों का राज भी रहा है और आज भले ही बेगम सत्ता में नहीं हैं लेकिन भोपाल रियासत क्षेत्र के जंगल में बाघिनों का साम्रज्य स्थापित है। भोपाल क्षेत्र के जंगल में इन बाघिनों के कब्जे से अब स्थिति यह है कि 17 से ज्यादा टाइगर शावक हो गए हैं जिनकी पांच शक्तिशाली टाइग्रेस का दबदबा है। इनकी टेरीटेरी में आपस में साम्रज्य को लेकर दहाड़ों के साथ टकराहट भी होती रहती है। वर्ल्ड टाइगर डे पर आपको इस विशेष रिपोर्ट से रूबरू करा रहे हैं पत्रकार गणेश पांडेय।

पीएम मोदी ने “मन की बात” में इन्दौर के “एक पेड़ माँ के नाम” पौध-रोपण की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आकाशवाणी के मासिक कार्यक्रम “मन की बात” के अंतर्गत मध्यप्रदेश में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में हुए विशेष कार्य का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन्दौर में एक ही समय लाखों पौधों का रोपण किया गया है, जो अपने आप में अनूठा है।

“पात्रता” एप से खुद जानों योजनाओं का लाभ मिलेगा या नहीं

राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक पात्रता की जानकारी अब “पात्रता एप” से आसानी से मिल सकेगी। अब यह भी आसानी से पता लग जाएगा कि यदि पात्रता है तो लाभ के लिए आवेदन कैसे और कहां करना पड़ेगा। कौन से जरूरी दस्तावेज देना होंगे।

पत्रकार से राजनेता बने प्रभात झा का देहावसान, उनकी यादों को नेता-पत्रकारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर किया शेयर

बिहार में जन्मे लेकिन मध्य प्रदेश को कर्मभूमि बनाने वाले पत्रकार से सफल राजनेता तक पहुंचे प्रभात झा का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन के समाचार के बाद उनसे जुड़ी यादों को पत्रकारों-नेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया। भाजपा के मीडिया प्रभारी रहे झा से जुड़े कुछ किस्सों व मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभाने के अनुभवों को प्रदेश बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से भी उन्होंने शेयर किया था जिसे एक्स पर अग्रवाल ने लिखा है। पेश है, उनके शब्दों में झा से जुड़ी कुछ यादें।

प्रदेश में हुई औसत से चार प्रतिशत अधिक वर्षा, अतिवर्षा के नुकसान से बचें, बच्चों का विशेष ध्यान रखें : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि अधिक वर्षा की स्थिति में उत्पन्न होने वाले कष्टों से बचने के लिए अपने स्तर पर भी सजग रहें। विशेष रूप से बच्चों का ध्यान रखना आवश्यक है। बच्चे अधिक जल स्तर और बहाव क्षेत्र की तरफ न जाएं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली से भी सावधान रहना आवश्यक है। वर्षा से बचने के लिए पेड़ की शरण न ली जाए, क्योंकि आकाशीय बिजली पेड़ों पर अधिक गिरती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश अब तक औसत से 4 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। बरगी बांध के गेट खुलने से जल स्तर बढ़ेगा। सभी संबंधित जिलों को अलर्ट जारी कर दिया गया है। अतिवर्षा से प्रभावित सागर एवं कटनी जिले में राहत शिविर भी लगाये गये है।

रेलवे में राजपत्रित ग्रुप-बी अधिकारियों की भर्ती हेतु चार अगस्त को ऑनलाइन एग्जाम

रेलवे बोर्ड ग्रुप बी के पदों की नियमित भर्ती के लिए चार अगस्त को ऑनलाइन एग्जाम कराने जा रहा है। इस परीक्षा में करीब 19 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे जिसकी तैयारियों की 23 जुलाई को समीक्षा के लिए रेलवे बोर्ड डीजी ने जोनल महाप्रबंधकों व रेलवे के आला अधिकारियों के साथ वर्चुअल कांफ्रेंस आयोजित की। पढ़िये रिपोर्ट।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today