Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

“मैग्नीफिसेंट मध्यप्रदेश” बनाना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि मेरी प्राथमिकता मध्यप्रदेश को एक ऐसी दिशा और दृष्टि देना है, जिससे प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संसाधनों की कमी नहीं है। जरूरत इस बात की है कि हम उनका उपयोग कैसे ‘मैग्नीफिसेंट मध्यप्रदेश’बनाने में करें। पिछले दस माह में हमने इस दिशा में अपनी नीयत और नीति से यह बताया है कि हमारा लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ विकास है, जिसमें किसानों को दाम और नौजवानों को काम मिले।

संवेदनशील दृष्टि से क्षति का आंकलन हो: टंडन

राज्यपाल लालजी टंडन से प्रदेश में अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति के आंकलन के लिए प्रदेश प्रवास पर आये अंतर मंत्रालयीन केन्द्रीय दल ने आज राजभवन में भेंट की। राज्यपाल ने दल से कहा कि प्रदेश के अतिवृष्टि पीड़ित किसान और गरीब के प्रति संवेदनशील दृष्टि के साथ क्षति का अध्ययन किया जाए। क्षति का आंकलन उदार और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ किया जाना चाहिए।

दो तानाशाह कभी एक साथ नहीं रह सकते : सज्जन वर्मा

भारतीय जनता पार्टी की सरकार तानाशाहों की सरकार है एवं आज नहीं तो कल दो तानाशाहों की लड़ाई होगी और कीमत देश को चुकानी पड़ेगी। उन्होने कहा कि मोदी अब संघ से आगे निकल गये हैं।गांधी के विचार एवं दर्शन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के विचार विभाग के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में लोकनिर्माण मंत्री सज्जन वर्मा ने उक्त उद्गार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय पुतुल समारोह का होगा आयोजन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में कठपुतली कला की विविध शैलियों पर एकाग्रराष्ट्रीय पुतुल समारोह का आयोजन 16 से 20 अक्टूबर, 2019 तक मुक्ताकाश मंच परआयोजित होगा|

मुख्यमंत्री द्वारा छिन्दवाड़ा में गांधी प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत और विचार आज की आवश्यकता हैं। हम इन्हें अपने जीवन में अपनाकर ही देश को सुरक्षित रख सकते हैं। श्री कमल नाथ ने आज छिन्दवाड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने प्रतिमा स्थल का नामकरण गांधी चौक करने की घोषणा की।

छिन्दवाड़ा की महत्वपूर्ण परियोजनाएँ समय-सीमा में पूर्ण करें: कमल नाथ

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने छिन्दवाड़ा जिले की सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को तत्काल दूर कर उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा है। मुख्यमंत्री छिन्दवाड़ा कलेक्टर कार्यालय में उच्च शिक्षा, चिकित्सा, कृषि और उद्यानिकी, स्व-रोजगार और अधोसंरचना विकास संबंधी समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

रायपुर: मुख्यमंत्री ने कोरबा में दी 271 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा प्रवास के दौरान जिले वासियों को 271 करोड़ 47 लाख रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी और उनकी कई बहुप्रतिक्षित मांगों को भी पूरा किया। बघेल ने चांपा-कोरबा और कटघोरा-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत के लिए राज्य सरकार द्वारा पहल करते हुए 30 करोड़ रूपये मंजूर किये।

प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति से सामंजस्य बनाना जरूरी

राज्यपाल लालजी टंडन ने भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस इण्डिया के 59वें दीक्षांत समारोह में कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति काफी समृद्ध रही है। इसके आधार पर ही अनेक देशों में आधुनिक चिकित्सा पद्धति को नया रूप दिया गया है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि चिकित्सकीय शोध कार्यों में प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति से सामंजस्य बनाते हुए आगे बढ़ें। राज्यपाल ने इस मौके पर डॉ. पी.के. दवे को वर्ष 2017 और डॉ. प्रेमा रामचन्द्रन को वर्ष 2018 के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।

रायपुर: मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर के श्री सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल में पीडियाट्रिक कार्डियक सोेसाइटी ऑफ इंडिया के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री सत्य सांई अस्पताल में हृदय शल्य चिकित्सा के बाद स्वस्थ दो वर्ष की विद्या टंडन रायपुर, बारद्वार ओडिसा से आए पांच वर्ष के अशोक साहू और आठ माह के अनायरा कुमार को हॉस्पिटल की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।

गौ-रक्षा एवं निराश्रित गायों के अभियान को मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना नाम दिया

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने प्रदेश में एक हजार गौ-शालाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे हर हाल में तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाए और समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाए। कमल नाथ ने कहा कि अगले वर्ष प्रदेश में 3 हजार गौ-शालाएँ बनाने का लक्ष्य है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today