-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री द्वारा छिन्दवाड़ा में गांधी प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत और विचार आज की आवश्यकता हैं। हम इन्हें अपने जीवन में अपनाकर ही देश को सुरक्षित रख सकते हैं। श्री कमल नाथ ने आज छिन्दवाड़ा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने प्रतिमा स्थल का नामकरण गांधी चौक करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश महात्मा गांधी का 150वाँ जयंती वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिनका पूरा विश्व आज भी सम्मान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी वर्तमान और भावी पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों, आचरण और सिद्धांतों से जोड़ने की जरूरत है। हम शांति, अहिंसा, सद्भाव के साथ अपने देश की एकता और अखण्डता को तभी मजबूत रख सकते हैं, जब गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलें।
अनावरण समारोह में जिले के प्रभारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे और सांसद श्री नकुल नाथ तथा बड़ी संख्या में अन्य जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।




Leave a Reply