Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

देश-विदेश से प्रशिक्षण लेकर आए पुलिस अधिकारियों ने अनुभव साझा किए

मिड-कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत ब्रिटेन की शेफील्‍ड हेलम यूनीवर्सिटी एवं देश के प्रतिष्ठित संस्‍थानों से आधुनिक पुलिसिंग की बारीकियाँ सीखकर आए राज्‍य पुलिस सेवा के अधिकारियों ने विशेष पुलिस महानिदेशक संजय राणा की मौजूदगी में अपने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण का समापन सत्र सोमवार को यहाँ आरसीव्‍हीपी नरोन्‍हा प्रशासन अकादमी में आयोजित हुआ।

डेंगू और मलेरिया रोकथाम के लिये जन-सहयोग जरूरी

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज इंदौर की बस्तियों में घर-घर पहुँचकर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली, रहवासियों से मिले। उन्होंने लोगों से कहा है कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिये जनता का जागरूक होना और सहयोग बहुत जरूरी है।

राज्य शिखर सम्मान अलंकरण समारोह में विभूतियां सम्मानित

संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने आज शाम भारत भवन के बहिरंग मंच पर राज्य शिखर सम्मान अलंकरण समारोह में कला, साहित्य, संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र में सुदीर्घ साधकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में विभिन्न संस्कृतियों का वास है। यहाँ संस्कृति के क्षेत्र में सभी विधाओं के साधकों का सदैव सम्मान रहा है। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों से ही प्रदेश की देश और विदेश में पहचान है।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में बाँटे गरम कपड़े और फल

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के जन्म-दिन पर शाहजहाँनाबाद के आसरा और शिवाजी नगर के आनंदधाम वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। श्री शर्मा ने आसरा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल और आनंदधाम वृद्धाश्रम में कम्बल वितरित किए।

राजभवन में गांधी जीवन पर आधारित नाटक का मंच

राज्यपाल लाल जी टंडन ने कहा है कि राष्ट्रीयता और वीरता का भाव बैंड वादन से जगता है। बच्चों द्वारा सामूहिक बैंड वादन की पहली प्रस्तुति का विश्व रिकार्ड बन जाना असाधारण उपलब्धि है। यह बच्चों के अदम्य उत्साह और हौसले का सफल परिणाम है। पुरस्कार वितरण उपरान्त गुजरात के श्रीमद् राजचंद्र मिशन धरमपुर की ओर से प्रसिद्ध नाटक ‘भारत भाग्य विधाता’ का राजभवन के मुक्ताकाश में मंचन हुआ। जिसमें  मोहन से महात्मा तक का सफर मंच पर जीवंत व साकार हुआ।

रायपुर: नवाचार एवं रचनात्मक केन्द्र के रूप में उभरे तकनीकी शिक्षा संस्थान

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, नवा रायपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए।

रायपुर: संस्कृत भाषा सम्मान ब्रह्मलीन राजेश्री महंत श्री वैष्णव दास महाराज के नाम

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संस्कृत भाषा के विकास के लिए दिए जाने वाला संस्कृत सम्मान अब ब्रह्मलीन राजेश्री महंत श्री वैष्णव दास महाराज के नाम पर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के दूधाधारी मठ में आयोजित 9 दिवसीय श्री दूधाधारी मठ महोत्सव के समापन के अवसर पर यह घोषणा की। उल्लेखनीय है कि आज दूधाधारी मठ के महंत ब्रह्मलीन राजेश्री वैष्णव दास जी की पुण्यतिथि भी है। दूधाधारी मंदिर ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष उनकी पुण्य स्मृति में 9 दिवसीय संगीतमय रामकथा और भक्त-संत सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।

मंत्री ने किया सफाई कर्मचारी को चरणस्पर्श

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के चरणों को सार्वजनिक स्थान पर छूकर सुर्खियों में रहने वाले कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस बार एक सफाई कर्मचारी के चरणों को स्पर्श किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अपने घर परिवार को छो़ड़कर लोगों की सेवा के लिए नियमित रूप से अपना काम करते हैं।

शोभा ओझा की मां का निधन

मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा की मां सारम्मा थॉमस का इंदौर में निधन हो गया। वे 78 वर्ष की थीं। उनका सोमवार को इंदौर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा इंदौर स्थित उनके निज निवास 136 फडनिस कॉलोनी से निकलेगी।

महिला अंतराज्यीय डकैत गिरोह सरगना साधना पटे गिरफ्तार

सतना पुलिस ने तराई क्षेत्र में एक महिला अंतरराज्यीय डकैत गिरोह सरगना साधना पटेल को गिरफ्तार किया है। साधना पटेल पर उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दोनों राज्यों के दबाव के कारण वह इन दिनों दिल्ली व हरियाणा सीमा पर रह रही थी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today