Digvijay singh ने कहा neither tired nor retiring दोहराया राजनीति से सन्यास नहीं लेंगे

रवींद्र कैलासिया राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने राज्यसभा कार्यकाल के पूरे होने के बाद सन्यास की चर्चाओं के बीच फिर अपनी आगामी कार्ययोजना के बारे More »

विवादित BHOPAL BJP कार्यकारिणी का आकार घटा, Ravindra Yati नौ पदाधिकारी ही बचा पाए

रवींद्र कैलासिया, भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की जिलों में गठित हो रहीं कार्यकारिणी में तीन सप्ताह पहले राजधानी भोपाल की जिला कार्यकारिणी के विवाद में फंस जाने के बाद रविवार रात को More »

शराब घोटाले से बरी होने के बाद Kajriwal की ललकार, devlop country के बयानों पर कहा पहले रहने लायक तो बना दो

शराब घोटाले से दिल्ली की एक अदालत से बरी किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जंतर मंतर मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी More »

POLICE की वर्दी पहनते ही REEL में दिखाया रौब, नप सकते हैं छह नव आरक्षक

सरकारी नौकरी और ऊपर से वर्दीधारी यानी करेला और ऊपर से नीम चढ़ा तो रौब तो होगा ही। मध्य प्रदेश पुलिस के छह सिपाही जिनकी अभी ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हुई है, More »

Don’t Worry be alrt…Bhopal में बच्चा चोरी करने वाला गिरोह नहीं, Instagram पर चल रहे Video की जांच में खुलासा

इंस्टाग्राम पर पुराने वीडियो को पोस्ट करने के बाद भोपाल में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का जो डर लोगों में बैठा था, उसे देखते हुए पुलिस ने मामले More »

छिंदवाड़ा में श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आज छिंदवाड़ा में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। श्रीमती गांधी के जन्म दिवस 19 नवम्बर के अवसर पर इंदिरा तिराहे पर यह प्रतिमा स्थापित की गई है।

रायपुर: स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बनाने की ओर अग्रसर रायपुर शहर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रायपुर शहर अब स्मार्ट सिटी के रूप में पहचान बनाने की ओर अग्रसर होने लगा है। यहां नागरिकों को जरूरी सुविधाओं की सुगम उपलब्धता हो, इसके लिए आवश्यक संसाधनों के निर्माण और विकास कार्यों के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है।

रायपुर: मुख्यमंत्री ने पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वॉर्मिंग पर जताई चिंता

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी के गांधी चौक पर आयोजित आमसभा में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए, साथ ही मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी योजना एक व्यापक मुहिम है, जिसके जरिए जल संरक्षण, गौठान विकसित करने, जैविक खाद तैयार करने के साथ-साथ इनके जरिए सुनिश्चित आय अर्जित करने की मुहिम सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

इंदिरा जयंती पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी जयंती पर आज शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में स्थित इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प चढ़ाकर उन्हें पुष्पांजलि दी एवं उनका पुण्य स्मरण किया।

न्यूयार्क, लंदन, टोक्यो, शंघई, हांगकांग और म्यूनिख जैसा होगा शहरों का नियोजन

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने बताया है कि मध्यप्रदेश के शहरों का नियोजन विश्व-स्तरीय होगा। इसके लिये न्यूयार्क, लंदन, टोक्यो, शंघई, हांगकांग, जोहांसवर्ग और म्यूनिख के मास्टर प्लान का अध्ययन किया जा रहा है। इन्हीं शहरों की तर्ज पर प्रदेश के 34 शहरों का जीआईएस बेस्ड मास्टर प्लान बनाने जा रहे हैं। इन शहरों के महत्वपूर्ण बिन्दुओं ट्रांजिट ओरिएंटेड डेव्हलपमेंट, मिक्स लैण्ड यूज, जोनिंग प्लान और ट्रेफिक इन्पेक्ट स्टडी आदि को प्रदेश के इन 34 शहरों के नियोजन में अपनाया जायेगा।

वन विहार लाई गई बाघिन अब पूर्ण स्वस्थ

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पिछले दिनों रायसेन जिले के बाड़ी से रेस्क्यू कर लाई गई बाघिन अब पूरी तरह स्वस्थ है। इस बाघिन को 8 नवम्बर को गंभीर घायल अवस्था में बाड़ी से 3 किलोमीटर दूर से रेस्क्यू कर लाया गया था।

एमपी माय गव पर प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता

एमपी माय गव पोर्टल पर प्रवासी पक्षियों और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता की जा रही है। उद्देश्य जन-सामान्य को प्रवासी पक्षियों की पहचान कर उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक प्रविष्टि को भोपाल बर्डस कंज़र्वेशन सोसायटी द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। एम.पी. माय गव पर लॉग-इन कर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बना जा सकता है।

अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ

जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने 19 नवम्बर राष्ट्रीय अखण्डता दिवस पर मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ दिलाई। मुख्य सचिव श्री एस.आर.मोहंती उपस्थित थे।

रायपुर: मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक और कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा और कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

रायपुर : बेमेतरा जिले मे स्थापित होगा इथेनॉल प्लांट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय बेमेतरा के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 98 करोड़ 50 लाख रूपए के विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसके अलावा उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामाग्री का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले में इथेनॉल प्लांट स्थापित करने, उप तहसील नांदघाट को तहसील का दर्जा, एवं भिंभौरी को उप तहसील बनाए जाने की घोषणा की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today