-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
AICC के डेलिगेट्स की सूची जारी, 71 मुख्य प्रतिनिधि तो 28 मनोनीत
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रायपुर अधिवेशन के लिए मध्य प्रदेश से एआईसीसी डेलिगेट्स की सूची आज जारी कर दी गई है। 99 नेताओं को प्रतिनिधियों और मनोनीत सदस्यों बनाया गया है। 28 मनोनीत सदस्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी का नाम भी शामिल किया गया है। सूची के वायरल होते हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में असंतोष भी दिखाई दिया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रायपुर अधिवेशन के लिए 99 नेताओं को आमंत्रण मिला। अधिवेशन के लिए 71 प्रतिनिधियों की सूची के अलावा 28 मनोनीत सदस्य भी शामिल किए गए है। असंतुष्ट नेताओं में भोपाल के श्रमिक नेता 1990 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हाकम सिंह रघुवंशी ने कहा कि सालों से मेहनत कर रहे हैं मगर लगातार उपेक्षा की जा रही है। इसी तरह रायसेन जिले में सोशल मीडिया पर अंसतोष की पोस्ट वायरल हुई हैं तो कुछ नेताओं ने आपसी चर्चा में नाराजगी जताई है।


दिग्विजय-कमलनाथ-भूरिया परिवार से 7 सदस्य
एआईसीसी डेलिगेट्स में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके परिवार के दो अन्य सदस्य विधायकद्वय लक्ष्मण सिंह व जयवर्धन सिंह तो कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुल नाथ हैं। एआईसीसी प्रतिनिधि में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक कांतिलाल भूरिया के साथ उनके बेटे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का नाम भी है। वहीं, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव का नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि के रूप में है लेकिन उनके भाई पूर्व मंत्री विधायक सचिन यादव का नाम सूची से गायब हैं। सूची में महापौर भोपाल रही महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल मनोनीत सदस्य के रूप में शामिल की गई हैं मगर पीसीसी के उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल का नाम नहीं है. पीसीसी के उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, महासचिव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा, महेंद्र जोशी को भी एआईसीसी डेलीगेट्स बनाया गया है। वरिष्ठक्रम के स्थान पर 99 लोगों की सूची को अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार बनाया गया है जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नाम पहले नंबर पर है।




Leave a Reply