मध्य प्रदेश में एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। दस दिन का एक नवजात शिशु इस बार स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही का शिकार हुआ और उसका शरीर झुलस गया। पढ़िये रिपोर्ट।
बताया जाता है कि शहडोल जिले के बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में यह घटना हुई। इस अस्पताल में एक गर्भवती महिला के दस दिन के बच्चे को वार्मर मशीन में रखा गया था लेकिन लापरवाही के चलते बच्चा झुलस गया। बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती नवजात बच्चे को वार्मर में रखा था। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और उनका कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चा झुलसा है। डॉक्टरों ने वार्मर मशीन का टेंपरेचर बढ़ा दिया था जिसके कारण नवजात बच्चा वार्मर मशीन में झुलस गया है। मेडिकल कॉलेज में विवाद के बाद झुलसे बच्चे को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया।
Leave a Reply