-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
माचक नदी के उफान पर आते ही फिर भिरंगी स्टेशन पर रेल के पहिये थमे
मध्यप्रदेश में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज हरदा और रतलाम में बारिश ने रेल यातायात को प्रभावित किया। हरदा में तो भिरंगी स्टेशन के पास जहां पिछले साल कामायनी एक्सप्रेस का एक्सीडेंट हुआ था वहीं आज ट्रेक पर माचक नदी का पानी भर गया। इससे दिल्ली-मुंबई रेल यातायात बाधित हो गया और ट्रेनों को भुसावल से लेकर भोपाल के बीच धीमी रफ्तार से चलाया गया।
लगातार बारिश के कारण मध्यप्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं और बांध भी लबालब भर चुके हैं। हरदा जिले के पास भिरंगी स्टेशन पर माचक नदी पिछले साल की तरह उफान पर आ गई जिससे रेलवे ट्रेक पानी में डूब गया। यहां से ट्रेनों को गुजरने से रोकने के लिए मुंबई और दिल्ली तरफ की ट्रेनों को पिछले स्टेशनों की तरफ धीमी रफ्तार के साथ चलाया गया। दोपहर दो बजे से लेकर शाम छह बजे के बीच इस ट्रेक पर ट्रेनों की गति बेहद धीमी रही और शाम को पूरी तरह से सामान्य हो सका।
विदिशा जिले में डंगरवारा के पास गोमती नदी की पुलिया पर मंगलवार को बारिश के दौरान एक ट्रेक्टर ट्रॉली गिर गई थी। इससे उसमें सवार चार लोग डूब गए थे। इनमें से दो लोग तो तैरकर बाहर निकल आए लेकिन दो भाई राकेश अहिरवार और दिनेश अहिरवार की लाश आज सुबह झाड़ियों के प ास बरामद की गईं।




Leave a Reply