दिल्‍ली सरकार ने भ्रष्‍टाचार रोधी हेल्‍पलाइन नम्‍बर 1031 फिर शुरू किया।

दिल्‍ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों में भ्रष्‍टाचार रोकने के लिए हेल्‍पलाईन नम्‍बर 1031 फिर शुरू किया है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि लोग सेवा का उपयोग, सरकारी अधिकारियों द्वारा रिश्‍वत के लिए परेशान किए जाने पर कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में दिल्‍ली विश्‍व के शीर्ष भ्रष्‍टाचार-मुक्‍त शहरों में शामिल होगी। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल रिपोर्ट के मुताबिक ईमानदार देशों की सूची में भारत का कोई 80 या 82वां नम्‍बर आता है। मैं आपको आज यह यकीन दिला रहा हूं कि पांच साल के अंदर ईमानदार शहरों की सूची में दिल्‍ली को कम से कम दुनिया के टॉप के पांच शहरों के अंदर लाकर खड़ा कर दूगा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार भ्रष्‍टाचार की शिकायत मिलने पर अपने मंत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। श्री केजरीवाल ने कहा कि अगर वे स्‍वयं और उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया भी भ्रष्‍ट पाए गए तो दोनों ही जेल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today