-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सीएम स्वदेश लौटे, भव्य स्वागत, कहा चीन की कई कंपनियां निवेश को तैयार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चीन यात्रा से लौटने के बाद काफी आशांवित हैं और उन्हें भरोसा है कि चीन की कई कंपनियां प्रदेश में निवेश को तैयार हैं। इंदौर की ग्लोबल इनवेस्टर मीट के पहले चीन की कंपनियां मप्र आकर देखेंगी स्थान और संभावनाएं तलाशेंगी।
अपनी छह दिन की चीन यात्रा के बाद आज मुख्यमंत्री चौहान जब भोपाल के राजा भोज विमानतल पर पहुंचे तो उनका करीब एक घंटे तक स्वागत का सिलसिला चला। मंत्रिमंडल के साथियों वरिष्ठ मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, गोपाल भार्गव, विजय शाह, रामपाल सिंह, लाल सिंह आर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान सहित कई नेता विमानतल पर पहुंचे। स्वागत के बाद वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचे जहां पत्रकारों से रूबरू हुए।
मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चीन की कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई है और कुछ कंपनियां प्रदेश में निवेश के लिए तैयार भी हुई हैं। विंड पॉवर सेक्टर की चीन की जानी पहचानी कंपनी सेनी ग्रुप मप्र में करीब साढ़े चार हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का निवास करने को तैयार है तो मोबाइल और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी कंपनियों ने भी सकारात्मक रुख दिया है। ये सभी कंपनियां जल्द ही मप्र के दौरे पर आएंगी और नवंबर में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर मीट के पहले ये निवेश पर अपना कोई फैसला ले लेंगी। मुख्यमंत्री ने ग्लोबल इनवेस्टर मीट के पहले वे भी एकबार और चीन यात्रा करेंगे और फिर से इन कंपनियों से चर्चा करेंगे।




Leave a Reply