-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रूस के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का बधाई संदेश
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने ‘रूस के राष्ट्रीय दिवस’ (12 जून, 2016) की पूर्व संध्या पर रूसी संघ की सरकार और वहां की जनता को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
रूस के राष्ट्रपति महामहिम श्री व्लादिमीर वी पुतिन को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “भारत सरकार, यहां की जनता और स्वयं मेरी ओर से आपको, रूसी संघ की सरकार और जनता को रूस के राष्ट्रीय दिवस (12 जून, 2016) के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। भारत रूस के साथ अपनी विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक भागीदारी को बहुत महत्व देता है। हमारे दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती हमेशा समय की कसौटी पर खरी उतरी है। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वर्षों में हमारे द्विपक्षीय संबंधों में निरंतर मजबूती आएगी। मैं इस अवसर पर आपके माध्यम से रूसी संघ की मैत्रीपूर्ण जनता को उनकी निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”




Leave a Reply