बड़वानी कलेक्टर ने कटाक्षों में नेहरू के फैसलों को किया सपोर्ट

सोशल मीडिया पर बड़वानी कलेक्टर अजय गंगवार बुधवार की शाम को अचानक सुर्खियों में छा गए हैं। उनकी एक फेसबुक पोस्ट में जवाहर लाल नेहरू की अप्रत्यक्ष रूप से तारीफ की गई है जिसे कई लाइक्स और पोस्ट को कई लोगों ने शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बीजेपी की कार्यप्रणाली और उनकी नीतियों की तुलना नेहरू के फैसलों से की है जिसमें उन्होंने कहना चाहा है कि जो फैसले तब लिए गए थे अगर आज की बीजेपी की नीति के मुताबिक लिए जाते तो विकास नहीं बल्कि कट्टर हिंदू राष्ट्र बनकर देश रह जाता है। इस पोस्ट को हमने भी शेयर किया है और पेश है यह पोस्ट:

पोस्ट यह है:
जरा गलतियां बता दीजिये जो नेहरू को नहीं करनी चाहिए थी , तो अच्छा होता .यदि उन्होंने आप को र्यलस में हिन्दू तालिबानी राष्ट्र बन्ने से रोका तो यह उनकी गलती थी उन्होंने आईआईटी, इसरो, बारक, आईआईएसबी, आईआईएम, बीएचईएल, स्टील प्लांट, डेम्स, थर्मल पॉवर लाये यह उनकी गलती थी / आशाराम और रामदेव जैसे इंटेलेक्च्यूल की जगह साराभाई, होमी जहांगीरा को सम्म्मान और काम करने का मौका दिया यह उनकी गलती थी /उन्होंने देश में गोशाला और मंदिर की जगह यूनिवर्सिटी खोली यह भी घोर गलती थी/ उन्होंने आप को अन्धविसवासी की जगह एक साइंटिफिक रास्ता दिखाया यह भी गलती थी .इन सब गलतियोँ के लिए गांधी फैमिली को देश से माफी तो.बनती है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today