-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
बंगलादेश में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी प्रमुख मतीउर रहमान निज़ामी को फांसी दे दी गई है।
बंगलादेश में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी प्रमुख मतीउर रहमान निज़ामी को फांसी दे दी गई है। निज़ामी को 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान युद्ध अपराधों का दोषी ठहराया गया था। 73 वर्षीय निज़ामी को कल आधी रात ढाका की सेंट्रल जेल में फांसी दी गई।
निजामी को अपने ही गांव के साढ़े चार सौ से अधिक लोगों की हत्या करने का दोषी पाया गया था। निजामी बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अगुवाई में खालिदा ज़िया की पिछली सरकार में मंत्री थे और उन्हें 2010 में गिरफ्तार किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने निज़ामी को अक्तूबर, 2014 में मौत की सज़ा सुनाई थी। बंगलादेश के उच्चतम न्यायालय ने मौत की सज़ा के विरूद्ध निज़ामी की अंतिम याचिका पांच मई को खारिज कर दी थी। बंगलादेश में युद्ध अपराधों के लिए मुकदमों की शुरूआत 6 वर्ष पहले हुई थी।




Leave a Reply