आम आदमी पार्टी में गतिरोध जारी है।

आम आदमी पार्टी ने आज अपने आंतरिक लोकपाल एडमिरल एल रामदास को पद से हटा दिया और नये लोकपाल समूह का गठन ‍कि‍या। इसमें पूर्व आईपीएस अधिकारी एन दिलीप कुमार, राकेश सिन्‍हा और शिक्षाविद् एस पी वर्मा शामिल हैं। पार्टी की नई दिल्‍ली में हुई राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में श्री प्रशांत भूषण को राष्‍ट्रीय अनुशासन समिति के अध्‍यक्ष पद से भी हटा दिया गया। राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍य नवीन जयहिंद ने स्‍पष्‍ट किया कि है श्री रामदास को लोकपाल पद से नहीं हटाया गया है बल्कि उनका कार्यकाल समाप्‍त हो गया है।

पार्टी सदस्‍य प्रशांत भूषण,योगेन्‍द्र यादव ,आनंद कुमार और अदित झा के कथित रूप से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में कार्रवाई के बारे में अब अनुशासन समिति निर्णय करेगी। इन चारों को पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी से कल ही हटाया जा चुका है। आप नेता आशुतोष ने कहा कि पार्टी में न्‍यूनतम अनुशासन को बनाये रखने जरूरी है। उन्‍होंने श्री भूषण, श्री यादव पर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today