-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
इटली नाविकों का मामला भारत के अधिकार क्षेत्र में।
वित्तमंत्री अरूण जेटली ने स्पष्ट कहा है कि फरवरी 2012 की एनरिका लेक्सी घटना भारत के अधिकार क्षेत्र में आती है। इस घटना में इटली के दो नाविकों के अपने जहाज से भारतीय नौका पर गोलीबारी करने से दो मछुआरों की मौत हो गई थी।
इटली के नौसैनिकों-लातोरे और गिरोने को हत्या के अभियोग में गिरफ्तार किया गया था। इनके खिलाफ मामला अभी उच्चतम न्यायालय में है। इन दोनों को रिहा किए जाने के बारे में संयुक्त राष्ट्र मध्यस्थता अधिकरण के फैसले पर आज लोकसभा में अपनी ओर से बयान देते हुए श्री जेटली ने कहा कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून अधिकरण में इन नाविकों को रिहा किए जाने की इटली की याचिका के खिलाफ सफलतापूर्वक अपना पक्ष रखा है। अंतर्राष्ट्रीय अधिकरण ने कहा था कि इटली को इन नाविकों को भारत भेजना होगा।
हमारा दृढ़ विश्वास है कि इस मामले में भारत को फैसला करने का अधिकार है। भारत का यही रूख था और हमेशा यही रूख रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय न्याय का सम्मान करते हुए हम मध्यस्थता अधिकरण में अपना मुकदमा लडेंगे। सरकार इस दुर्घटना के पीडि़तों के अधिकारों के लिए लड़ेगी। हमें विश्वास है कि हम उनके और उनके परिवारों के लिए न्याय हासिल करेंगे।




Leave a Reply