-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सिंहस्थ में जीआरपी द्वारा टि्वटर एकाउंट से एफआईआर करेगी
मध्यप्रदेश की शासकीय रेल पुलिस की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुराधा शंकर ने जीआरपी को निर्देश दिए हैं कि टि्वटर एकाउंट खोलकर यात्रियों सहायता दी जाए। इस एकाउंट की मदद से सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को त्वरित सहायता दी जाए।
पिछले दिनों 19 अप्रैल को आनंद केशव नामक व्यक्ति ने टि्वटर एकाउंट पर अपराध पंजीयन के लिए टि्वट किया था और एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराने को लिखा था। इस पर जीआरपी के राज्य कंट्रोल रूम में शिफ्ट प्रभारी एएसआई रावेंद्र सिंह, हवलदार अमरनाथ मिश्रा व ऑपरेटर आरक्षक देवेंद्र राजावत ने कटनी के जीआरी थाना इंचार्ज जयंत मस्कोले को फोन से जानकारी दी थी। इसके बाद हवलदार अख्तर अली ने फरियादी की एफआईआर दर्ज कर प्राथमिक विवेचना की और एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराई। इसके बाद फरियादी ने टि्वटर एकाउंट पर टि्वट कर धन्यवाद भी दिया। एडीजी अनुराधा शंकर ने जीआरपी के पुलिसकर्मियों की इस पहल की सराहना कर न केवल उन्हें पुरस्कृत किया बल्कि इस तरह की व्यवस्था सिंहस्थ के श्रद्धालुओं के लिए भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।




Leave a Reply