-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भारत क्रिकेट विश्वकप विजेता का खिताब बरकरार रखने में नाकामयाब
भारत, आई सी सी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। सिडनी में सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। जीत के लिए 329 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की पूरी टीम 47वें ओवर में 233 रन पर ही सिमट गई।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नीले महासेलाब के भारी समर्थन के बीच इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए विकेट पर टिकना और लगातार रन बनाना जरूरी था। शिखर धवन और रोहित शर्मा ने संभलकर सधी हुई शुरुआत करते हुए टीम के स्कोर को 13वें ओवर में 76 रन तक पहुंचा दिया, लेकिन तभी 41 गेंद पर 45 रन बनाने के बाद शिखर धवन का आउट होना टीम के लिए भारी पड़ा और विराट कोहली भी सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। सिर्फ 108 रन पर चार महत्वपूर्ण खिलाडि़यों के पैवेलियन लौटने के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और आजिंक्य रहाणे पर बड़ी जिम्मेदारी आई क्योंकि रन रेट का दबाव आसमां छू रहा था। इन दोनों ने 70 रन की साझेदारी कर टीम को उबारने की कोशिश जरूर की, लेकिन रहाणे के आउट होते ही रही सही उम्मीद भी धूमिल होती रही और 47वें ओवर में भारत का आखिरी विकेट गिरते ही टीम इंडिया का खिताब बरकरार रखने का सपना चकनाचूर हो गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मैन ऑफ द मैच रहे स्टीवन स्मिथ के शानदार 105 रन के दम पर भारत के सामने कठिन चुनौती रखी। टूर्नामेंट में पहली बार भारतीय गेंदबाज काफी मंहगे साबित हुए और विरोधी टीम के पूरे दस विकेट नहीं चटका सके। भले ही भारत का सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया लेकिन पूरे टूर्नामेंट में भारतीय प्रदर्शन की क्रिकेट बिरादरी ने तारीफ की।




Leave a Reply