-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
नर्मदा नदी के सिद्धघाट पर महाराज से आशीर्वाद लेने गए तीन लोग डूबे, दो तैरकर निकले
नरसिंहपुर के पास गाडरवारा क्षेत्र में कौड़िया के कुछ लोग सिद्धघाट पर महाराज का आशीर्वाद लेने गए थे और नर्मदा के बीच में नाव पलटने से तीन लोगों की जल समाधि हो गई और शेष अन्य तैरकर बाहर आ गए।
जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर के कौड़िया के शक्ति शुगर मिल के संचालक अजय ममार, जगाती ज्वैलर्स के संचालक अखिलेश जगाती, पटेल हार्डवेयर के संचालक राजेश पटेल, आरएसएस के जिला संघचालक राकेश उदेनिया, नाविक विजय बतया और कौड़िया के लोगों के साथ गाड़ी लेकर गया चालक एक नाव पर सवार थे। ये सभी लोग गुरुवार की शाम को कौड़िया से नर्मदा नदी के सिद्धघाट के निकले थे।
सिद्धघाट पर ये सभी लोग अपने महाराज के आश्रम के लिए रात को करीब ग्यारह बजे नाव में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच तेज बहाव के कारण नाव पलट गई। इससे अजय ममार, अखिलेश जगाती व राजेश पटेल की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अजय के बेटे और बेटी भोपाल में पढ़ते हैं तो अखिलेश के दो बेटे और एक बेटी है। राजेश के दो बेटे और एक बेटी है।




Leave a Reply