तेंदुआ संग पालतू जानवर जैसे सेल्फी लेते फोटो वीडियो-वायरल, देखिये MP में कहां का है वाक्या
Wednesday, 30 August 2023 12:53 AM adminNo comments
मध्य प्रदेश में दक्षिण अफ्रीका जैसे पालतू वन्य प्राणी जैसे सेल्फी वाले वीडियो और फोटो वायरल हुए। मध्य प्रदेश के बताए जा रहे इन वीडियो और फोटो में लोगों की भीड़ तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसकी सवारी करते अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं तो एक तस्वीर में तेंदुए को नीचे बैठाकर ग्रुप फोटोग्राफी की गई। पढ़िये और देखिये क्या है मामला।
मंगलवार की रात को व्हाट्सअप ग्रुप एक तेंदुए को लोगों की भीड़कर के साथ पालतू जानवर जैसे घूमते-फिरते और सेल्फी के वीडियो-फोटो वायरल हुए। ये वीडियो और फोटो देवास जिले के सोनकच्छ का है। वीडियो और फोटो में तेंदुए की चाल सामान्य दिखाई दे रही है लेकिन उसके तेंदुए जानवर जैसा व्यवहार नहीं करने पर बीमार अवस्था का आभास होता है। आमतौर पर तेंदुए की फुर्तीले व्यवहार का सबको पता है और वह इसके लिए ही जाना जाता है लेकिन देवास में भीड़ के बीच मिले तेंदुए का व्यवहार इससे बिलकुल अलग था। न तो उसमें कोई फुर्ती नजर आई और न ही वह अपने बचाव में भीड़ में लोगों को डराता हुआ नजर आया जिससे लोगों ने उसे पालतू जानवरों की तरह पकड़कर कभी सवारी की तो कभी उसके साथ सेल्फी फोटो ली व वीडियो बनाई। तेंदुआ पालतू जानवर की तरह भीड़ में शांत स्वभाव से बैठा नजर आता है। लोगों के शोर-शराबे से उसका गुस्सा भी दिखाई नहीं देता है। हालांकि बताया जाता है कि बाद में वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए भोपाल भेज दिया है।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply