मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा में बागियों के तेवर सख्त हो गए हैं। भाजपा की पूर्व विधायक ममता मीणा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बयान देने के बाद कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह से मिलने पहुंची तो महेश्वर के अधिकृत भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव के खिलाफ उनके कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की गई। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय दफ्तर में आज भाजपा से आने वालों की भीड़ लगी रही और सैकड़ों गाड़ियों में नेता पहुंचे। पढ़िये रिपोर्ट।
विधानसभा चुनाव के पहले बागियों का कांग्रेस और भाजपा में आना-जाना तेज हो गया है। भाजपा की पहली सूची में जिन्हें टिकट मिला या जिन्हें मिला उनके विरोधी बागी होते जा रहे हैं जिससे भोपाल में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। भाजपा की पहली सूची में जिन्हें टिकट नहीं मिला उनमें पूर्व विधायक ममता मीणा काफी नाराज हैं। वे और उनके परिवारजन पार्टी के फैसले के खिलाफ बयान दे चुके हैं लेकिन आज ममता मीणा की एक फोटो ने भोपाल की राजनीतिक में रेगिस्तानी गर्मी ला दी है। मीणा का पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज और कांग्रेस विधायक ममता मीणा का एक बैठक करते हुए फोटो वायरल हुआ और इसके बाद उन्हें भाजपा प्रदेश मुख्यालय से बुलावा भी आ गया। राजकुमार मेव के टिकट पर नाराजगी बरकरार महेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने राजकुमार मेव को टिकट दिया है लेकिन 2018 में वे बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए थे। इससे भाजपा ने यह सीट गंवा दी थी। उनकी बगावत को लेकर अब विरोधी नाराज हैं और उनके कार्यालय के सामने अभी भी विरोध में नारेबाजी की जा रही है। वहीं, निवाड़ी जिले की रोशनी यादव ने भी आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली। पूर्व मंत्री बागरी के बेटे-बहू ने कांग्रेस ज्वाइन की वहीं, भाजपा के पूर्व मंत्री जुगलकिशोर बागरी का परिवार उपचुनाव में टिकट नहीं दिए जाने के बाद से पार्टी नेतृत्व से नाराज था क्योंकि उन्हें टिकट नहीं दिए जाने से भाजपा को उपचुनाव में यहां हार का सामना करना पड़ा था। जुगलकिशोर बागरी के निधन के बाद यह उपचुनाव हुआ था और उनकी छोटी बहू वंदना ने पर्चा भरने के बाद रोते हुए वापस ले लिया था। आज वंदना और उनके पति देवराज ने कमलनाथ के सामने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। मंत्री राजपूत के एक और विरोधी की कांग्रेस में इंट्री केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वस्त राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ सागर भाजपा में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। भाजपा नेता राजकुमार धनौरा ने खुलेतौर पर राजपूत के खिलाफ प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे और वीडियो में बयान रिकॉर्ड कर वायरल किया था। वे पिछले दिनों कांग्रेस में आ चुके हैं तो आज उनके दूसरे विरोधी नीरज शर्मा ने भी भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply