उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक परिसर में बुधवार को सिविल ड्रेस में घूम रहे सुरक्षाकर्मियों के साथ एक महिला का विवाद हो गया जिसमें महिला ने गुस्से में थप्पड़ मार दिया। इससे विवाद बढ़ गया लेकिन महिला भी अपनी बात पर अड़ी रही। उसको सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया। पढ़िये रिपोर्ट।
महाकाल परिसर में चार महीने पहले महिला बाउंसरों की कुश्ती के बाद महिला के थप्पड़ की गूंज सुनाई दी। उज्जैन के महाकाल लोक परिसर में महिला के थप्पड़ की गूंज। मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक परिसर में एक महिला का सुरक्षाकर्मियों से विवाद हो गया। कुछ लोग सिविल ड्रेस में थे और खुद को सुरक्षा कर्मी बता रहे थे तो महिला ने विवाद के दौरान उनसे सवाल किया और जब एक सिविल ड्रेस व्यक्ति ने मोबाइल लगाना चाहा तो महिला ने जोर का थप्पड़ गाल पर रसीद कर दिया। इसके बाद उन लोगों ने महिला का हाथ पकड़कर पुलिस के पास ले जाने की कोशिश की तो उसने झटका देकर हाथ छुड़ाया। विवाद तब भी समाप्त नहीं हुआ और उनके बीच बहस चलती रही। महाकाल लोक परिसर में मौजूद लोगों ने महिला के थप्पड़ की गूंज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सुनिये थप्पड़ की गूंज।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply