-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
भारत ने बांग्लादेश को एक रन से हरा दिया।
विश्व कप ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में कल रात बंगलूरु में एक रोमांचक मैच में भारत ने बांग्लादेश को एक रन से हरा दिया। इस जीत से भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई है और इस हार के साथ ही बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। ग्रुप 2 के इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बनाए। सुरेश रैना ने सबसे अधिक 30 और विराट कोहली ने 24 रन का योगदान दिया।
जवाब में बांग्लादेश की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अंत में एक रन से मैच हार गई। अंतिम ओवर में बांग्लादेश को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में अंतिम तीन गेंद पर तीन खिलाड़ी आउट हुए, जिनमें से एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। आर आश्विन और पांड्या ने दो-दो विकेट लिये। आश्विन को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में भारत की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। अंतिम ग्रुप मुकाबला भारत रविवार को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगा। इससे पहले ग्रुप वन में इंग्लैड ने अफगानिस्तान को 15 रन से हरा दिया। प्रतियोगिता में आज कोई मैच नहीं खेला जाएगा।




Leave a Reply