देश और विदेश में जिस टाइगर हंटर आदिन सिंह उर्फ कल्ला बावरिया की तलाश थी, उसे मध्य प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उससे पूछताछ में देशभर के जंगलों में हुए टाइगर के शिकार व उनके अंगों की तस्करी के खुलासे होने में मदद मिलेगी। पढ़िये रिपोर्ट।
अंतर्राष्ट्रीय बाघ शिकारी आदिन सिंह उर्फ कल्ला बावरिया को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर में पकड़ा गया है। आदिन सिंह उर्फ कल्ला की बाघ शिकारी के रूप में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम और मेघालय पुलिस के साथ वन विभाग और नेपाल सेंट्रल इनवेस्टिगेशन ब्यूरो को तलाश थी। कल्ला द्वारा टाइगर का शिकार करने के बाद बाद उसकी खाल और अंगों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेच दिया करता था। कल्ला बावरिया और बावरिया गिरोह के सदस्य टाइगर के शिकार के लिए कुख्यात हैं। उत्तर भारत के रहने वाले शिकारी गिरोह बावरिया की टाइगर शिकार में विशेष महारत है और उसके सदस्यों द्वारा खाल व हड्डियों की तस्करी की जाती है। कल्ला बावरिया को नर्मदापुरम के विशेष कोर्ट में पेश किया गया और फॉरेस्ट की कस्टडी में सौंप दिया गया है।
Leave a Reply