मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस में आज से एक महिला सिपाही की संख्या कम हो गई है तो एक पुरुष आरक्षक बढ़ गया है। यह इसलिए हुआ है क्योंकि एक महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन करने की राज्य शासन ने अनुमति दे दी है। आज से महिला सिपाही को पुरुष आरक्षक माने जाने के आदेश जारी किए गए। पढ़िये रिपोर्ट।
रतलाम जिले की एक महिला आरक्षक रश्मि कोठारी (परिवर्तित नाम) को बचपन से ही जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर था जिसकी नईदिल्ली के मनोचिकित्सक डॉ. राजीव शर्मा ने भी की थी। डॉ. शर्मा ने जेंडर परिवर्तन की सलाह दी थी। इस संबंध में रतलाम के मेडिकल बोर्ड ने भी जांच की थी। रश्मि कोठारी को लेकर रतलाम पुलिस ने अप्रैल 2023 में लिंग परिवर्तन के लिए राज्य शासन को पत्र लिखा था। आज आदेश जारी, अब रश्मि को नहीं मिलेंगी महिला आरक्षक की सुविधाएं राज्य शासन के गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। रतलाम की रश्मि कोठारी को लिंग परिवर्तन की अनुमति देते हुए उसे पुरुष आरक्षक मान लिया गया है। साथ ही रश्मि कोठारी को अब महिला आरक्षक की तरह मिलने वाली सुविधाओं को समाप्त करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। यहां उल्लेखनीय है कि रश्मि कोठारी मध्य प्रदेश की दूसरी महिला आरक्षक है जिसे लिंग परिवर्तन की अनुमति दी गई है। देश में सबसे पहली महिला आरक्षक महाराष्ट्र के बीड की थी जिसे लिंग परिवर्तन की अनुमति दी गई थी।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply