पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार के शव को शव वाहन नहीं मिला, लापरवाही की सुर्खियां बनीं तो ‘रेड कारपेट’ पर विदाई

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री रामदयाल अहिरवार के छतरपुर में निधन के बाद उनके पुत्र व परिजनों को शव को अपने गृह ग्राम महाराजपुर ले जाने के लिए जिला प्रशासन से शव वाहन तक नहीं मिला। पूर्व मंत्री के शव को एक प्रायवेट शव वाहन में किराया चुकाकर घर ले जाना पड़ा। प्रशासन की इस लापरवाही पर अब तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। मगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर परिजनों के दुख को बांटने का अवश्य प्रयास किया। पढ़िये रिपोर्ट।

भाजपा के पांच बार के विधायक और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री रामदयाल अहिरवार।

मध्य प्रदेश के गृह राज्यमंत्री रहे रामदयाल अहिरवार का रविवार को छतरपुर में निधन हो गया था लेकिन उनके शव को छतरपुर जिला मुख्यालय में कल जिला प्रशासन की लापरवाही से शव वाहन तक नसीब नहीं हुआ। उनके बेटे नंदराम अहिरवार को छतरपुर में पिता के निधन के बाद उनके शव को अपने गृह नगर महाराजपुर तक ले जाने के लिए प्रायवेट शव वाहन में 100 रुपए प्रति किलोमीटर का किराया देकर ले जाना पड़ा। प्रशासन ने अहिरवार के निधन पर सुध तक नहीं ली।

आज बदला-बदला नजारा रहा
रविवार को भाजपा के जिन वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक पूर्व गृह राज्यमंत्री रामदयाल अहरिवार के शव के लिए प्रशासन की ओर से शव वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया गया था, आज उस परिवार के महाराजपुर गृह गांव में नजारा बिलकुल अलग था। बड़ा पंडाल लगाया और रेड कारपेट बिछाया गया। अहिरवाल को अंतिम विदाई देने के लिए राजकीय सम्मान की व्यवस्था की गई। पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं वहां पहुंचे थे। उन्होंने अपने वरिष्ठ नेता के निधन पर उनके अंतिम दर्शन किए और शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अहिरवार के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today