पूर्व मंत्री उमंग सिंगार के गर्जने का कारण, राजनीतिक दुश्मन के साथ पुलिस में FIR कराने वाली पत्नी की फोटो तो नहीं
Thursday, 10 August 2023 12:47 PM adminNo comments
पूर्व मंत्री उमंग सिंगार के खिलाफ दुष्कर्म और प्रताड़ना की एफआईआर कराने वाली युवा कांग्रेस की नेता का उनके राजनीतिक दुश्मन और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व उनकी पत्नी अमृता सिंह के साथ एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो के वायरल होने के पीछे पूर्व के घटनाक्रम की परिस्थितियों पर संदेह की सुई दिखाई देने लगी है। उमंग के कुछ दिनों से अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग करना भी उनकी नाराजगी का कारण हो सकता है। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के एक पूर्व मंत्री उमंग सिंगार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के संबंध पूर्व नेता प्रतिपक्ष व उमंग की बुआ स्व. जमुना देवी के समय से खटास भरे रहे हैं। उमंग ने कमलनाथ सरकार में मंत्री रहते हुए दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था जिसमें दिग्विजय समर्थकों ने उमंग के बंगले के सामने पुतला तक जला दिया था। बाद में हाईकमान तक यह मामला पहुंचा था। अब उमंग सिंगार की युवा कांग्रेस नेता के साथ शादी के बाद पारिवारिक विवाद होने और मामला पुलिस में दर्ज होने तक पहुंच गया तो राजनीतिक दुश्मनों के बीच शह और मात का खेल भीतर ही भीतर चला। कर्नाटक में दिग्विजय-अमृता के बीच बैठी उमंग की पत्नी का फोटो वायरल पिछले दिनों कर्नाटक के बंगलुरू में युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ था जिसमें 27 जुलाई को दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह भी गई थीं। सम्मेलन में उमंग के खिलाफ एफआईआर कराने वाली पत्नी भी मौजूद थीं। दिग्विजय और अमृता सिंह ने उमंग की पत्नी को बीच में बैठा लिया तो एक अन्य फोटो में दिग्विजय की पत्नी अमृता व उमंग की पत्नी हैं जिसमें वे दोनों हसंते हुए बातचीत कर रही हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में गरमी ला रही वायरल तस्वीर कर्नाटक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सम्मेलन में उमंग की उसी पत्नी का दिग्विजय-अमृता सिंह के बीच फोटो वायरल होने मध्य प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। उमंग भी पिछले कुछ समय से अब खुलकर आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग उठाकर अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खुलकर चुनौती भी देने लगे हैं।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply