मध्य प्रदेश के हेल्थ डिपार्टमेंट के एक स्टोर कीपर के लोकायुक्त पुलिस की दो टीमों ने विदिशा के लटेरी व भोपाल के ग्रीन वेली कॉलोनी में एकसाथ छापे मारे। छापे में उसके घर कुबेर के खजाने की तरह संपत्ति और नोटों की गड्डियां निकलने से लोकायुक्त पुलिस की टीम हतप्रभ रह गई। अब तक स्टोर कीपर के घर 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति उजागर होने की संभावना जताई जा रही है। पढ़िये रिपोर्ट।
विदिशा जिले की लटेरी के अशफाक अली पुत्र मुस्ताक अली 38 साल से हेल्थ डिपार्टमेंट में काम कर रहे हैं और राजगढ़ जिला चिकित्सालय में वे स्टोर कीपर के पद पर पदस्थ रहे। उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला था जिसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। आज उनके लटेरी व भोपाल के निवास पर एकसाथ लोकायुक्त पुलिस की टीमों ने छापे मारे।
अभी तक की जांच में 16 अचल संपत्ति मिली बताया जाता है कि सुबह से दोपहर तक की जांच पर अशफाक अली उनके पुत्र जीशान अली, शारिक अली, पुत्री हिना कौसर और पत्नी श्रीमती राशिदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों की क्रय संबंधी अभिलेख प्राप्त हो चुके थे। जिनकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए हैं। अन्य 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियों के संबंध में लटेरी विदिशा और भोपाल में जानकारी एकत्र की जा रही है। लटेरी में चार भवन जिसमें एक 14000 स्क्वायर फीट पर निर्माणाधीन शॉपिंग कंपलेक्स तथा लगभग 1 एकड़ जमीन पर करीब 2500 वर्गफीट का आलीशान मकान बनाए जाने की जानकारी मिली है। उनके द्वारा लटेरी में मुश्ताक मंजिल नाम से एक तीन मंजिला भवन भी बनवाया गया है जिसमें प्राइवेट स्कूल किराए पर संचालित किया जा रहा है। 21 लाख नकदी की गिनती मशीन से हुई भोपाल स्थित मकान में सर्च के दौरान काफी मात्रा में नगदी प्राप्त हुई है जिसकी गिनती नोट गिनने की मशीन से की गई। यह करीब 21 लाख रुपए बताई जा रही है। कई आलमारियां खोली गईं जिनमें से ज्यादातर में सोने-चांदी के जेवरात, कीमती घड़ियां, अन्य कीमती सामान निकले हैं। जेवरात व कीमती सामान का मूल्यांकन चल रहा है। मोटेतौर पर 40 लाख रुपए की ज्वेलरी मिलने की जानकारी सामने आई है।
इंदौर नगर में प्रदूषित जल आपूर्ति के घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा कर निष्कर्ष, सुझाव एवं अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री संजय कुमार शुक्ल की अध् - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनामिक फोरम–2026 के पहले दिन दावोस में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश, नवाचार और सतत विकास के एजेंडे पर सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने तकनीक, नवकरणीय ऊर्जा, ए - 20/01/2026
वर्ल्ड इकोनॉमिक दावोस यात्रा के दूसरे दिन प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार श्री मनीष सिंह ने श्रीलंका के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी के चेयरमैन श्री कृष - 20/01/2026
Leave a Reply