शायर अंजुम रहबर का कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने का शायराना अंदाज में पढ़िये यह जवाब

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण अब राजनेता और राजनीति में उतरकर जनसेवा करने वाली हस्तियों का पार्टियां बदलने और ज्वाइन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज कांग्रेस में भाजपा के दो बड़े नेता अवधेश नायक और राजकुमार धनौरा ने आकर सदस्यता ली तो मशहूर शायर अंजुम रहबर ने कांग्रेस को ज्वाइन किया। पढ़िये रिपोर्ट।

शायर अंजुम रहबर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर आज पार्टी ज्वाइन की। बताया जाता है कि अंजुम रहबर ने दो महीने पहले आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया था लेकिन आज उन्होंने कमलनाथ के निवास पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अंजुम रहबर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए शायराना अंदाज में कांग्रेस के मुद्दे गिनाए और कहा कि कांग्रेस की एक सोच है। सोच यह है कि बिजली-पानी हमारा मुद्दा है, खेती-बाड़ी हमारा मुद्दा है। सिर्फ वादों से पेट भरता नहीं, रोजी-रोटी हमारा मुद्दा है।
सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को ऊंची सोच बताया
अंजुम रहबर गुना में जन्मी हैं तो जब उनसे पूछा गया कि गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ते हैं तो क्या उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने इसे ऊंची बात कहा। मगर दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वे सिंधिया के खिलाफ भी चुनाव लड़ सकती हैं और पार्टी जो कहेगी, वह करूंगी। कांग्रेस में आने के बारे में काफी समय से सोच रही थी और सही मौके का इंतजार करती हैं।
कांग्रेस की सोच शायराना अंदाज में बताया
अंजुम रहबर ने शायराना अंदाज में कांग्रेस की सोच के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी हमारा मुद्दा है, खेती-बाड़ी हमारा मुद्दा है। सिर्फ वादों से पेट भरता नहीं,रोजी-रोटी हमारा मुद्दा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today