मध्य प्रदेश को एकबार फिर टाइगर स्टेट होने का दर्जा मिल गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह दर्जा मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए इसके लिए वन विभाग और प्रदेश के लोगों के वन्यप्राणी संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयासों की सराहना की। पढृिए रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टाइगर दिवस के अवसर पर आज टाइगर गणना के आंकड़ों की घोषणा में मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने के बाद यह प्रतिक्रिया दी है। चौहान ने कहा कि चार साल पहले तक मध्य प्रदेश में 526 टाइगर थे जो अब 785 हो गए हैं। इस तरह दूसरे राज्यों से टाइगर की संख्या में बहुत आगे निकलने पर सीएम ने प्रदेश के नौ करोड़ लोगों को बधाई दी। उन्होंने वन्यप्राणी संरक्षण के लिए वन विभाग के काम और प्रदेश के लोगों की सहयोग की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश केवल टाइगर स्टेट नहीं है बल्कि तेंदुआ और घड़ियाल स्टेट भी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस की राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेघालय भारत का गौरव है। यह राज्य पर्वतमाला - 21/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अप्रतिम नायक रास बिहारी बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री रास बिहारी बोस ने गदर आंदोलन, - 21/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के अमर सपूत शहीद हेमू कालाणी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिए हेमू कालाणी के साहस, - 21/01/2026
Leave a Reply