किन्नरों के बीच पहली बार पहुंची कुशवाहा महासभा व भाजपा। मध्य प्रदेश में किन्नर समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी में आता है। आज पेरेंट्स डे होने की वजह से अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा पहली बार ओबीसी साथियों के साथ किन्नर समुदाय के बीच पहुंचे। पेरेंट्स डे पर भोपाल के मंगलवारा में नेताओं ने किन्नर समुदाय के गुरू और उनके साथियों से आशीर्वाद लिया। पढ़िये रिपोर्ट।
भोपाल महानगर के मंगलवारा में आज पेरेंट्स डे के उपलक्ष में किन्नर समुदाय की गुरु हाजी सुरैया नायक साथ में शिष्य किन्नर संजना सिंह भारत निर्वाचन आयोग राज्य स्तरीय ब्रांड एंबेसडर एवं साथ में प्रदेश के प्रमुख किन्नर शिष्यों का सम्मान भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव भगत सिंह कुशवाहा एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। किन्नर समुदाय मध्यप्रदेश में ओबीसी कैटेगरी में आता है। इस वर्ग के लोगों के लिए मतदान में अलग पहचान होती है। इस मौके पर किन्नर संजना सिंह ने किन्नर समुदाय में जो 18 उम्र पार कर चुके हैं उनको मतदान के लिए प्रेरित कर मतदाता सूची में नाम दर्ज के लिए आग्रह किया। ज्यादा से ज्यादा मतदान कर मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करने के लिए आग्रह किया। इस पर भारत निर्वाचन आयोग के प्रांतीय ब्रांड एंबेसडर एवं किन्नर समुदाय के गुरु हाजी सुरैया नायक ने मध्यप्रदेश में रह रहे सभी किन्नर समुदाय से मतदान को लेकर संदेश दिया।
Leave a Reply