-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
सागर में वृद्धा से दुष्कर्म, पुलिस ने FIR में लिखा गलत नाम, सुधार के बाद भी गलती, पीड़ित के समाज में रोष

सागर में एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में पुलिस की लापरवाही सामने आई है जिसमें पुलिस ने आरोपी का एफआईआर में गलत नाम दर्ज किया। इसके बाद उसमें पेन से लिखकर सुधार किया गया लेकिन उसमें भी सरनेम दो-दो लिख दिए गए हैं। आरोपी को मंत्री गोपाल भार्गव समर्थक बताया जा रहा है और उसे बचाने के लिए पुलिस पर संरक्षण देने के आरोप लगाते हुए पीड़ित वृद्धा के परिवारजनों ने अपने कुशवाह के लोगों के साथ प्रदर्शन किया है। पढ़िये क्या है पूरा मामला।
सागर जिले के गढ़ाकोटा में 67 साल के एक वृद्धा के साथ सुनील दुबे नामक के युवक ने आठ जुलाई को दुष्कर्म किया। वृद्धा ने अपने बेटों को नौ जुलाई को उनके घर जाकर पूरी घटना बताई तो इसमें एफआईआर दर्ज की गई। महिला कुशवाह समाज की बताई जाती है और एफआईआर लिखे जाने में पुलिसकर्मी की लापरवाही रही या जानबूझकर उसने गलती की लेकिन उससे मामला विवाद में आया।

पुलिस की एफआईआर में दुबे को पटेल लिखा
पुलिस ने एफआईआर में आरोपी का नाम सुनील दुबे की जगह पटेल लिख दिया था। बाद में इसके नाम सुधार के लिए केमिकल से एक शब्द को मिटाकर उसे दुबे किया गया और पिता के नाम में भी दुबे किया गया। मगर सुनील पटेल को सुधार के बाद हिंदी में सुनील पटेल लिखा रहने दिया और अंग्रेजी के सुनील के आगे हिंदी में दुबे लिख दिया गया।

आरोपी को मंत्री भार्गव समर्थक बताते हुए गढ़ाकोटा में प्रदर्शन
पुलिस की एफआईआर में गड़बड़ी की वजह से पीड़ित वृद्धा के कुशवाह समाज के लोगों में काफी नाराजगी हुई और उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी सुनील दुबे को बचाने की कोशिश कर रही है। दुबे को स्थानीय लोगों ने मंत्री गोपाल भार्गव का समर्थक बताया और पुलिस पर इस कारण दबाव होना बताया गया। साथ ही कुशवाह समाज और प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि सुनील पटेल नाम का कौन व्यक्ति है, जिसका एफआईआर में नाम है, पता नहीं लेकिन पुलिस सुनील पटेल दुबे एफआईआर में नाम दर्ज कर आरोपी को अदालत में लाभ दिलाने चाह रही है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal breaking news, bhopal hindi news, bhopal khabar samachar, bhopal latest news, bhopal madhya pradesh, bhopal madhya pradesh india, bhopal madhyya pradesh india, bhopal mp india, Bhopal news headlines, bhopal news hindi, bhopal news in hindi, bhopal news online, bhopal viral news, breaking news, hindi breaking news, MP Breaking news, MP News MP Breaking news bhopal news latest news in hindi bhopal bhopal today Bhopal News In Hindi Bhopal news headlines Bhopal Breaking News MP Political news, MP NewsMP Breaking news
Leave a Reply