सोनिया और राहुल गांधी भोपाल पहुंचे, बंगलुरू से दिल्ली जाते समय अचानक विमान को उतारा गया

विपक्षी पार्टियों की बंगलुरू में बैठक में भाग लेने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहलु गांधी अचानक भोपाल विमानतल पर उतरे। उनके विमान को मौसम की खराबी के कारण रात को यहां इमरजैंसी लैंडिंग की गई थी। पढ़िये समाचार।

बंगलुरू से सोनिया और राहुल गांधी एक विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रात को आठ बजे अचानक उनके विमान की भोपाल विमानतल पर लैंडिंग की गई। इमरजैंसी लैंडिंग मौसम की खराबी के कारण कराई थी। यहां विमानतल की लैंडिंग के बाद सोनिया और राहुल गांधी वीआईपी लांज में नियमित उड़ान का इंतजार करते देखे गए। विमानतल के लांज में सोनिया और राहुल गांधी को बैठा देखकर लोग अचंभित रह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today