-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
केंद्रीय टीम के भूपेंद्र-अश्विनी को मंत्री नरेंद्र तोमर का साथ मिला, BJP की चुनावी रणनीति

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा सत्ता में होने के बाद भी चुनाव प्रबंधन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दो बाहरी केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव मैनेजमेंट सौंपने के बाद एक स्थानीय तटस्थ नेता उनके साथ जोड़ने का फैसला ले लिया है। इस टीम में तटस्थ नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल किए गए हैं। तोमर के चुनाव मैनेजमेंट टीम का हिस्सा बनने से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ताकत बढ़ने के संकेत हैं। पढ़िये रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और भाजपा लगातार पांचवीं बार राज्य में सरकार बनाने के लिए संगठन और सरकार के स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग को योजनाओं के माध्यम व घोषणाओं द्वारा साधने में लगे हैं तो संगठन स्तर पर जिम्मेदारी काफी हद तक कमान केंद्रीय नेतृत्व ने संभाल ली है। केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव मैनेजमेंट के लिए पहले दो केंद्रीय मंत्रियों भूपेंद्र यादव व अश्विनी वैष्णव को भेजा गया था तो अब तीसरे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को उनके साथ जोड़ा गया है।
तोमर की तटस्थ नेता के रूप में पहचान
नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश भाजपा में अभी तक तटस्थ नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। उनसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दोस्ती पुरानी जरूर है लेकिन वे उतने ही नजदीक राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के हैं तो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भी उनसे उतने ही घनिष्ठ संबंध हैं। चौहान और तोमर की जोड़ी बहुत पुरानी 80 के दशक की है और वे तमाम संगठनों में साथ-साथ रहे। चौहान और तोमर सीएम-प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी साथ-साथ काम कर चुके हैं। चुनाव मैनेजमेंट के लिए भेजे गए भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल में काम करने से उनका तालमेल भी अच्छा है। तोमर के चुनाव प्रबंधन के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मध्य प्रदेश भेजे जाने से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को समझने में अब भूपेंद्र-अश्विनी को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, आपकी आवाज, हमारी कलम, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal breaking news, bhopal hindi news, bhopal khabar samachar, bhopal latest news, bhopal madhya pradesh, bhopal madhya pradesh india, bhopal madhyya pradesh india, bhopal mp india, Bhopal news headlines, bhopal news hindi, bhopal news in hindi, bhopal news online, bhopal viral news, breaking news, hindi breaking news, MP Breaking news, MP News MP Breaking news bhopal news latest news in hindi bhopal bhopal today Bhopal News In Hindi Bhopal news headlines Bhopal Breaking News MP Political news, MP NewsMP Breaking news
Leave a Reply