दिग्विजय के आगे पचौरी फेल, भोपाल-इंदौर में बना लिए अपने जिला अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच शह और मात का खेल थम नहीं रहा है। यहां के फैसले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हस्तक्षेप के बाद निपट पा रहे हैं। भोपाल, इंदौर और खंडवा जिलों के अध्यक्षों का फैसला आखिरकार एआईसीसी के हस्तक्षेप से आज हो गया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगे पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी फेल हो गए। पढ़िये रिपोर्ट।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर और खंडवा के जिला अध्यक्षों का फैसला करते हुए आज सात नेताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए। भोपाल में पूर्व केंद्रीय सुरेश पचौरी के समर्थक कैलाश मिश्रा को आखिरकार हटा दिया गया है जबकि पचौरी उन्हें कंटीन्यू करने के लिए अड़े थे। मिश्रा की जगह भोपाल शहर अध्यक्ष के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए थे और उन्होंने दिल्ली दरबार से अपने समर्थक मोनू सक्सेना को अध्यक्ष बनवा लिया है।
इंदौर भी दिग्विजय के सहारे पटवारी की जीत
इंदौर में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष की खाली कुर्सी पर दिग्विजय सिंह समर्थक सुरजीत सिंह चड्ढा को मिल गई है। यहां कुछ महीने पहले अरविंद बागड़ी को जिला अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन इंदौर से लेकर भोपाल तक विरोध होने की वजह से कुछ घंटे में ही उनके आदेश पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद यहां के प्रभारी महेंद्र जोशी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष का प्रभार भी दे दिया गया था। जोशी पचौरी समर्थक हैं।
खंडवा में यादव अपने ग्रामीण अध्यक्ष को बनाने में सफल
वहीं, खंडवा में जिला शहर और ग्रामीण अध्यक्ष की नियुक्ति पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव को पचास फीसदी कामयाबी मिली है। यादव समर्थक अजय ओझा को ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया है लेकिन उनके दूसरे समर्थक मोहन दाकसे को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाने में वे असफल रहे हैं। खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष मिश्रा को बनाया गया है जो सुरेश पचौरी समर्थक बताए जाते हैं। उनका नाम वहां के प्रभारी और पचौरी समर्थक कैलाश कुंडल ने आगे बढ़ाया था।
नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह
एआईसीसी ने भोपाल, इंदौर व खंडवा जिला कांग्रेस के नेताओं प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी गई है। भोपाल के कैलाश मिश्रा, इंदौर शहर में कुछ घंटे अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले अरविंद बागड़ी व विशाल अग्निहोत्री और खंडवा के मनोज भारतकर को महासचिव बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today