मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अभी अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है लेकिन राजनीतिक दलों ने शंखनाद शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने जबलपुर मे प्रियंका गांधी से चुनावी बिगुल बजाया तो भाजपा आज बालाघाट में रानी दुर्गावती गौरव यात्रा से चुनाव मैदान में उतरी है। इसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को करना थी लेकिन मौसम की वजह से वे इसमें शामिल नहीं हो सके और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से दुनिया में आज का भारत से शक्तिशाली बनकर उभरा है। मोदी को भारत के लिए भगवान का वरदान बताया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो सड़कें नहीं थीं। गड्डम-गड्ढा था। पीने का पानी नहीं था। किसान की गरमी की धान नहीं खरीदी जाती थी लेकिन अगले साल से भाजपा किसानों से यह धान भी खरीदी जाएगी। कांग्रेस के समय 18 प्रतिशत पर कर्ज मिलता था लेकिन भाजपा ने इसे केवल दो फीसदी पर दिया। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के आने पर कर्ज माफी के नाम पर किसान को कर्जदार बनाया और भाजपा ने ब्याज माफी दी है। किसान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह हजार देना शुरू किया था और मध्य प्रदेश में सरकार ने चार हजार दिया तो साल में दस हजार रुपए दिए गए। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश सरकार ने किसान को चार हजार रुपए बढ़ाकर छह हजार किए। यह सब कांग्रेस नहीं कर सकती है। छात्राओं के साथ छात्रों को भी स्कूटी देने का वादा मुख्यमंत्री चौहान ने चुनाव पूर्व एक और वादा करते हुए कहा कि हायर सेकंडरी स्कूल में अब तक छात्राओं को पहला स्थान पाने पर स्कूटी दी जाती थी लेकिन अगले साल से अब छात्रों को भी स्कूटी दी जाएगी। सीएम ने कहा कि बहनों को कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया लेकिन पिछले दिनों लाड़ली बहना योजना में एक हजार रुपए प्रति माह देना शुरू कर दिया है। मगर कमलनाथ सरकार ने बेगा, भील, भारिया आदिवासियों को जो रुपए दिए जाते थे, वे बंद कर दिए। संबल योजना बंद कर दी। चौहान ने कहा कि चुनाव की बेला पर वे अब बहनों को आश्वास्त करना चाहेंगे कि एक हजार रुपए को बढ़ाते-बढ़ाते तीन हजार रुपए प्रति महीने कर दिया जाएगा। सरकार के खजाने में जनता के लिए कमी नहीं है। नौजवानों के लिए सीखो कमाओ योजना भी ला रहे हैं और नौकरियां भी सृजित की जा रही हैं। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित किया। पांच यात्राएं निकालेंगी वीरांगना रानी दुर्गावती की गौरव यात्राएं निकालेंगी। पांच यात्राएं निकलेंगी जो 26 जून को शहडोल पहुंचेंगी। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहडोल पहुंचेगे। आज बालाघाट से गौरव यात्राओं को सीएम चौहान ने हरी झंडी देकर रवाना किया। ये गौरव यात्राएं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नेतृत्व में निकली हैं जो शहडोल पहुंचेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपचाररत प्रभावितों के शीघ्र स्वस - 30/12/2025
एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के सुरक्षा विभाग और सिविल संभाग शक्तिभवन के द्वारा विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्तिभवन जबलपुर के विभिन्न ब्लॉक में अग्निशमन यंत्रों का प्रशिक्षण देते हुए मॉकड्रि - 30/12/2025
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 में देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प के दृष्टिगत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ने - 30/12/2025
अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के समग्र कल्याण के लिये शिक्षा , रोजगार , अधोसंरचना - 30/12/2025
पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा मध्य प्रदेश सरकार की संवेदनशील और दूरदर्शी स्वास्थ्य नीति का सशक्त उदाहरण है। गंभीर रूप से बीमार और आपातकालीन मरीजों को समय पर उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध कराया जा रहा - 30/12/2025
Leave a Reply