-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
बुदनी में पार्क नामकरण….कार्तिकेय-कुणाल पार्क….कौन हैं दोनों….नेहरू का नाम हटाया

सीहोर जिले की बुदनी तहसील में जवाहर लाल नेहरू की याद में नेहरू पार्क का नाम कार्तिकेय और एक अन्य पार्क का नाम कुणाल रख दिया गया है। कार्तिकेय और कुणाल कौन हैं जिनके नाम पर पार्कों का नामकरण किया गया। यह सवाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस बुदनी विधानसभा क्षेत्र ही नहीं अब प्रदेश में भी उठने लगा है। पढ़िए ये रिपोर्ट।

बुदनी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार जीत हासिल कर रहे हैं और यहां उनके अपने कई शुभचिंतक हैं। इन शुभचिंतकों ने बुदनी के एक नेहरू पार्क का नया नामकरण किया है और उसे कार्तिकेय पार्क कर दिया है। इसी तरह दूसरे पार्क को कुणाल पार्क नाम दे दिया है। इन पार्कों के नामकरण का यह मामला कार्तिकेय और कुणाल किए जाने से गरमाया गया है क्योंकि इत्तफाक से ये दोनों ही नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्रों के हैं।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा भाजपा महापुरुषों का नाम मिटा रही
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने बुदनी के नेहरू पार्क का नाम कार्तिकेय पार्क किए जाने पर आरोप लगाया है भाजपा महापुरुषों के नाम मिटा रही है। उन्होंने कहा कि बुदनी के दो पार्कों के नाम सीएम चौहान के पुत्रों कार्तिकेय व कुणाल के नाम कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश की आजादी की लड़ाई और देश के नवनिर्माण में जो योगदान दिए है, उस योगदान के आगे कार्तिकेय कहां खड़े हैं। क्या वे नेहरू से भी बड़े हो गए हैं और क्या बुदनी की जनता को अंतर्मन से यह बात स्वीकार्य होगी। अजय सिंह ने इसे नगर पालिका की चापलूसी बताया और इसमें सीएम से हस्तक्षेप की मांग की है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal breaking news, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, bhopal latest news, bhopal madhya pradesh, bhopal madhya pradesh india, bhopal madhyya pradesh india, bhopal mp, bhopal mp india, bhopal news, Bhopal news headlines, bhopal news hindi, bhopal news in hindi, bhopal news online, bhopal samachar, bhopal today, bhopal viral news, bhopalnews, breaking news, hindi breaking news, MP Breaking news, MP NewsMP Breaking news
Leave a Reply