बुंदेलखंड में रिश्वतखोरी में राजस्व निरीक्षक-पंचायत सचिव पकड़ाए, सागर लोकायुक्त पुलिस का एक्शन

लोकायुक्त पुलिस की सागर इकाई ने आज बुंदेलखंड के सागर व पन्ना जिलों में रिश्वतखोरी के दो मामलों में एक राजस्व निरीक्षक और एक पंचायत सचिव को रंगेहाथों पकड़ा है। राजस्व निरीक्षक जहां जमीन का कब्जा हटाने के लिए रुपए की डिमांड कर रहा था तो पंचायत सचिव ने कपिलधारा जैसी सरकारी योजना में रिश्वतखोरी की कोशिश की थी।

सागर संभाग के पन्ना जिले में ग्राम भुसडा का जियालाल यादव जमीन से कब्जा हटवाने के लिए राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा से मिला था। उसके भाई की जमीन थी और उस पर कब्जा होने की वजह से उसने राजस्व निरीक्षक से संपर्क किया था लेकिन कृष्ण कुमार शर्मा ने कब्जे को हटाने के लिए 30 हजार रुपए की मांग की थी। इसकी जियालाल यादव ने सागर लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की जिसके सत्यापन के बाद आज पन्ना में राजस्व निरीक्षक कार्यालय में कृष्ण कुमार शर्मा को रंगेहाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

कपिलधारा में रिश्वत ली
सागर जिले की बंडा तहसील के ग्राम पटकुई हनौता में चंद्रकुमार अहिरवार ने मां के नाम से स्वीकृत कपिलधारा में कूप की किस्त नहीं मिलने पर पंचायत सचिव देवीसिंह यादव से संपर्क किया था। देवीसिंह ने चंद्रकुमार से किश्त डालने के पहले पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी जिसकी उसने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की। सागर लोकायुक्त पुलिस ने पंचायत सचिव को रंगेहाथों पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today