-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
प्रियंका ने राहुल के किसान कर्ज मुक्ति के साथ चार और वादों को जोड़कर गारंटी ली, जबलपुर में गिनाए घोटाले

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का कांग्रेस ने शंखनाद कर दिया है और आज जबलपुर में प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से किसान कर्ज मुक्ति के साथ 1500 रुपए प्रति माह नारी सम्मान राशि, 500 का गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली माफ-200 यूनिट बिजली हाफ और पुरानी पेंशन योजना के पांच वादों को लेकर चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान किया। इन वादों की प्रियंका ने राहुल गांधी के 2018 के किसान कर्ज मुक्ति वादे की तरह गारंटी ली।
जबलपुर संस्कारधानी में प्रियंका गांधी आज जब पहुंची तो कांग्रेस नेताओं ने जोरदोर स्वागत किया। इसके बाद वे नर्मदा नदी के ग्वारीघाट पहुंची जहां पूजन और आरती करने के बाद उसे स्वच्छ रखने के लिए जीवन पर्यंत योगदान देने का सभी के साथ संकल्प लिया। प्रियंका गांधी ने इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी किन मुद्दों के साथ मैदान में उतरने जा रही है, उसके बारे में बताया।
पांच वादों को गिनाया
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में प्रमुख पांच वादों के साथ आ रही है। नारी सम्मान योजना के रूप में वह सरकार में आते ही महिलाओं को प्रति माह डेढ़ हजार रुपए देने का वादा करती है। साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए दिया जाएगा। बिजली के लंबे चौड़े बिल के बजाय सभी के लिए 100 यूनिट तक बिजली माफ होगी और 200 यूनिट तक बिजली का बिल आधा हो जाएगा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि जो किसान कर्ज मुक्ति सरकार में आने के बाद शुरू की थी, उसे फिर लागू किया जाएगा। जो किसान बचे हैं, उन्हें कर्ज मुक्ति दी जाएगी।
घोटालों की सूची गिनाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार के घोटालों की सूची गिनाते हुए कहा कि जो सूची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गालियों की बताई थी, उससे कहीं ज्यादा लंबी सूची मध्य प्रदेश सरकार के घोटालों की है। व्यापमं घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, सिंहस्थ घोटाला और महाकाल लोक घोटाला। मध्य प्रदेश सरकार ने भगवान को भी नहीं छोड़ा और महाकाल मंदिर के एक पुजारी का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने उन्हें वीडियो भेजे जिसमें महाकाल लोक की बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं गिर रही थीं।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश
Tags: bhopal, bhopal breaking news, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, bhopal latest news, bhopal madhya pradesh, bhopal madhya pradesh india, bhopal madhyya pradesh india, bhopal mp, bhopal mp india, bhopal news, Bhopal news headlines, bhopal news hindi, bhopal news in hindi, bhopal news online, bhopal samachar, bhopal today, bhopal viral news, bhopalnews, breaking news, hindi breaking news, MP Breaking news, MP NewsMP Breaking news
Leave a Reply